धनतेरस पर कृषि उपज मंडी बंद ना कि जाये, भाजपा ने एसडीएम को सौंपा पत्र

IMG 20241022 WA0275


टिमरनी ।
कृषि उपज मंडी में दीपावली पर्व के चलते उपज खरीदी कार्य सतत चालू रहे जिससे बाजारों में रौनक बनी रहे एवं हम्माल, मजदूर, किसान,फुटकर व्यापारी दीपावली पर्व बगेर आर्थिक परेशानी के मना सके इसी विषय को लेकर पूर्व विधायक संजय शाह के निर्देश पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनीत गीते ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कृषि उपज मंडी के भार साधक अधिकारी एसडीम महेश कुमार बडोले को पत्र के माध्यम से निवेदन किया कि टिमरनी कृषि उपज मंडी के व्यापार पर क्षेत्र का समूचा बाजार व्यापार निर्भर है यदि सोमवार 28 एवं मंगलवार 29 तारीख धनतेरस के दिवस कृषि मंडी में उपज खरीदी कार्य बंद रहता है तो अन्य फुटकर व्यापार,मजदूर ,हम्माल,गरीब वर्ग ,बाजार प्रभावित होगा। किसान,हम्माल, गरीब वर्ग दीपावली पर्व ठीक से नही माना पाएंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष भाजपा मंडल अध्यक्ष विनीत गीते ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की हम्माल, मजदूर वर्ग, किसान एवं नगर के फुटकर व्यापारियों द्वारा उनसे निवेदन किया गया है की कृषि उपज मंडी में 28 एवं 29 अक्टूबर को उपज खरीदी कार्य बंद ना रखा जाए ।इसी मांग को लेकर आज गीते द्वारा एसडीएम से चर्चा की गई।

Scroll to Top