शासकीय सेवकों को पदोन्नति के अवसर उपलब्ध कराने के लिए मंत्री समूह का गठन, आदेश जारी
लोकमतचक्र.कॉम।
भोपाल: मध्य प्रदेश के शासकीय सेवकों को उनकी सेवा काल में पात्रता अनुसार पदोन्नति के अवसर उपलब्ध कराने के संबंध में भविष्य की रणनीति के निर्धारण हेतु मंत्री समूह का गठन किया गया है। पदोन्नति से वंचित कर्मचारियों का विरोध देखते हुए राज्य सरकार ने शासकीय सेवकों को उनकी सेवा काल में पात्रता अनुसार पदोन्नति के अवसर उपलब्ध कराने के लिए मंत्री समूह का गठन किया है। यह मंत्री समूह भविष्य की रणनीति के निर्धारण के लिए सुझाव देगा। मंत्री समूह में पांच मंत्री शामिल किए गए हैं। मंत्री समूह में गृह व जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, वन मंत्री विजय शाह, लोक सेवा प्रबंधन व सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया और स्कूल शिक्षा व सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार शामिल किए गए हैं। अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन मंत्री समूह के समन्वयक होंगे। जीएडी ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
इस समूह में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, वन मंत्री विजय शाह, सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया और स्कूल शिक्षा विभाग राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार को शामिल किया गया है। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन मंत्री समूह के समन्वयक होंगे।
इस संबंध में राज्य शासन द्वारा जारी आदेश –