हड़ताल समाप्त : दीवाली पर जगमग रहेगा प्रदेश, बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ली, काम पर लौटे

हड़ताल समाप्त : दीवाली पर जगमग रहेगा प्रदेश, बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ली, काम पर लौटे

विद्युत वितरण कम्पनी ने जारी किया आदेश

AVvXsEjlgepCoLnUL0uk3h t2 lukhQIBWXIN LpUB alZ5Ysd7 dprruIUB oxQY4Fcz4UAW4i2Rd6bsPnLLc i7dFf5deZpgph7h35dnx9JNkWC Vs6vJzFtLwazGRGbIDYn1OXaiY8 7kXIX 9YU1eRJUhWnv93aww7Gv2T


लोकमतचक्र.कॉम।

भोपाल : प्रदेश में बीते दिनों से बिजली कर्मचारी अपने वेतन और मंहगाई भत्ते को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। हाल ही में बिजली कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की थी। इसको देखते हुए दीवाली पर प्रदेश में बिजली संकट मंडराने लगा था। अब कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। कर्मचारियों ने ऊर्जा विभाग के पीएस से चर्चा के बाद हड़ताल वापस ली है।  गौरतलब है कि पांच सूत्रीय मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे। कर्मचारी संगठन के मुताबिक आज ही DA आदेश जारी कर दिए गयें है। इसके बाद से बिजली कर्मचारी हड़ताल से वापस लौट आए हैं। आज से कर्मचारी अपना काम करना शुरू कर चुके हैं। बता दें कि बिजली विभाग के कर्मचारी डीए और वेतन वृद्धि की मांग कर रहे थे। इसको लेकर प्रदेश के 70 हजार बिजली कर्मचारी एक नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल (Indefinite Strike) की घोषणा कर चुके थे। ऐसे में दीवाली पर प्रदेश में बिजली संकट मंडराने लगा था। बता दें कि प्रदेश के बिजली विभाग में वर्तमान में 29 हजार नियमित कर्मचारी, 6 हजार संविदा कर्मचारी और 35 हजार आउट सोर्स कर्मचारी हैं। ये कर्मचारी बीते कई दिनों से वेतन बृद्धि और डीए को लेकर मांग कर रहे थे।

क्या कहना है विद्युत वितरण कम्पनी का…

कर्मचारियों की प्रमुख मांगे पूरी कर दी गई है। सातवां वेतनमान और 8% महंगाई भत्ता, सैलेरी इंक्रीमेंट और एरियर की बकाया रकम का पेमेंट करने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। महंगाई भत्ते की राशि दीपावली से पहले भुगतान कर दी जाएगी । एरियर्स का भुगतान 6 किस्तों में किया जाएगा।

Scroll to Top