रबी फसल हेतु पूर्ण पानी होगा उपलब्ध – मंत्री तुलसी सिलावट

रबी फसल हेतु पूर्ण पानी होगा उपलब्ध – मंत्री तुलसी सिलावट

AVvXsEgAfpinaUEE9tFvxXMrG6YHYGcya ZRbea Ws4wzp7MqgDc8uXTFH0pT0ky F8xpAlCeLYwDVqV8iZwpScM7oYopdCXip9DeoqzEFt3LwpHTjcV6AY 93Q4Jkzv0MX1kslZjsh0RUIp0V WrT16MWPi4ORKp4B4aJIXkOV BgnhtEjevDCqCC5d9w

लोकमतचक्र.कॉम।

टिमरनी / हरदा जिला के पालक व जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट आज भाजपा बैठक में पहुंचे हरदा। इस दौरान विधायक कुं संजय शाह ने अपनी विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं से मंत्री तुलसी सिलावट को अवगत कराते हुए उन्हें दूर करने व विकास सम्बन्धी अन्य विषयों पर की चर्चा। इस दौरान उपस्थित मंडल अध्यक्ष विनीत गीते ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि विधायक शाह ने क्षेत्र में वर्तमान के रबी सीजन में बोई जाने वाली फसलों की सिंचाई हेतु शीघ्र ही आवश्यकता, मांग अनुसार पानी दिया जाए जिससे किसान भाइयों के पानी की कमी से परेशानी न होने पाए साथ ही नहरों की सफाई भी अधिकारियों की देखरेख में कराई ।

विधायक शाह की इस मांग को संज्ञान में लेते हुए जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने अपने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आज से ही सिंचाई व्यवस्था सुधार मांग अनुसार तय पानी क्षेत्र में दिया जाय। मंत्री तुलसी सिलावट ने विधायक शाह को आश्वस्त किया कि जिले के किसान बन्धुओं को पानी की समस्या नही आने दी जाएगी।विधायक शाह ने मंत्री सिलावट का माना आभार। इस दौरान टिमरनी मंडल अध्यक्ष विनीत गीते सहित पार्टी कार्यकर्ता रहे मौजूद। *सन्दीप अग्रवाल की रिपोर्ट*

AVvXsEigUZ0 Tw1VMGMNhvIRR8MZLmUWhS0aA07IFxxBGrhDz 0xdYmGAjgNbf UoR8wG2A6kuuHk90GuqS9N5qhKuQpo58olRGVfjxydmv2J4l Fd7DARKJaIXMie8prupi21X4MSvEptdcAuLYctr8 IEnVHpAhmMbVq Y4pDXHF6tG7Rqo YEoiin w=w400 h268

Scroll to Top