गोमगांव नदी किनारे तेंदुआ के पगमार्क मिले, रात में डोंडी पिटवाकर ग्रामीणों को सचेत किया

तेंदुए की दहशत हरदा जिले में….

गोमगांव नदी किनारे तेंदुआ के पगमार्क मिले, रात में डोंडी पिटवाकर ग्रामीणों को सचेत किया

AVvXsEiGdhvK7oLXfOIKwLhJAmw BkxYm7Q4p8IJzNyzPWQ48L5dsKdw5 JLLO0ngeZEpOU1E85oq9aLP OM4vl8 TqtziNs8vJ3WB3jZXuEFSipNYeKcBD1a6VEGWHlj5kSPJ8h

लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा (विजयसिंह ठाकुर)। सिराली तहसील अंतर्गत ग्राम गोमगांव में नदी किनारे तेंदुआ प्रजाति के पगमार्क मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वनविभाग ने गोमगांव सहित आसपास के ग्रामों में डोंडी पिटवाकर लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को गोमगांव में नदी किनारे तेंदुआ प्रजाति के पगमार्ग दिखायी दिए थे। साइटिंग गोमगाव नदी के किनारे हुई थी। सूचना मिलने के बाद वनविभाग ने वहां से आसपास के ग्रामो मोरतलाई, जामुखो, गोमगाव, आमखाल, पिपलपानी, मगरिया में रात्रि में ग्रामीणों को सचेत किया। मालूम हो कि गत वर्ष भी इसी सीजन में शेर की आमद हुई थी। शेर के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी वहीं एक वनकर्मी सहित दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हुए थे। बाद में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की टीम ने हाथियों की सहायता से उसे कब्जे में लिया था। गम्भीर रूप से घायल होने के कारण काफी दिनों तक भोपाल में उसका उपचार चला था।

AVvXsEhFGt7vzQr7uZY8R07dYk0xdqg1dDjp5OgHN0Rcw AngmMGUSwNVCKhlZkmKsefadmPlSFoQAcLcnnJetXHqjunxGLoYARv 1pEPewU9 DLGQrhzzUVWMzi bqRj8lmUGVim n5RmMdjBX4tvTntR6dN Qvej6OwiJsuF6FtsGrhywPS8aI4Yv2qw=s320

Scroll to Top