भाजपा अजा मोर्चा 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक मनाएंगा संविधान गौरव अभियान…

भाजपा अजा मोर्चा 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक मनाएंगा संविधान गौरव अभियान…

AVvXsEgSfRy8mN8eBGzhwNVSn9HyLsdZoK7oC3LQXQVSNYw6TMs5kVBE1100z iwN1W9gBskafrY0nhDesyTNBAZMfSEp41xQWPT5Wy K3z3k8myRPLINhNbunlWBD yidVg7qU0WJ18kEi3Hm3I67hqrdn0i8TAuXXz8twi4GGZj4DJSXgi4Ut6sIKjsg=w400 h297


लोकमतचक्र.कॉम।

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा 26 नवम्बर ‘‘संविधान दिवस‘‘ से 6 दिसंबर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के ‘‘महापरिनिर्वाण दिवस‘‘ तक संविधान गौरव अभियान चलायेगा। अभियान की तैयारियों को लेकर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालसिंह आर्य, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री सूरज केरो, प्रदेश अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव ने वर्चुअल बैठक ली। बैठक में नेताओं ने अभियान की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।

उक्त जानकारी देते हुए लोकेन्द्र पाराशर प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बताया की बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री श्री भोला सिंह, प्रदेश महामंत्री श्री मनीष राजौरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विष्णु भारती, प्रदेश मंत्री श्री धर्मेन्द्र आर्य, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री अरविन्द वर्मा, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री गोकुल खण्डाल, श्री अमर पेंडारकर, श्री अजय मेश्राम, श्री दीपक भन्नारे सहित  मोर्चे के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Scroll to Top