नवविवाहिता को बंधक बनाकर दुष्कर्म, महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

नवविवाहिता को बंधक बनाकर दुष्कर्म, महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

लोकमतचक्र.कॉम।

भोपाल। खजूरी सड़क थाना इलाके से रहस्यमयढंग से लापता हुई एक नवविवाहिता को पुलिस ने खोज निकाला है। साथ ही उसकी शिकायत पर एक युवक उसके बहनोई और चाची के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज कर लिया है।

AVvXsEjrHP7tOsuoOHreMMeA9LgAMdLc51hSp4UiL8UObheJh IcVnvkvz9VXQLLAGjksOmWHb9nk5bgbrm8IlXELV5Wdo8ay6

खजूरी सड़क थाना पुलिस के मुताबिक 19 वर्षीय महिला की शादी क्षेत्र के एक गांव में हुई है। पिछले दिनों वह अचानक अपने घर से लापता हो गई थी। शिकायत मिलने पर पुलिस उसकी तलाश कर रहे थे। इस दौरान महिला के सुसराल वालों को पता चला कि महिला सीहोर जिले के एक गांव में है। पुलिस ने महिला को अपनी अभिरक्षा में ले लिया। पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि सीहोर जिलें में रहने वाले अंकित मेवाड़ा के जीजा विनोद और चाची सुनीता उसे बहलाफुसला कर अपने साथ सीहोर ले गए थे। जब वह सीहोर में अंकित के गांव पहुंची तो वहां धोखे से उसे एक कमरे में बंधक बना लिया गया। इसके बाद अंकित ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर तीनों आरोपितों के खिलाफ अपहरण कर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। उधर कमलानगर थानांतर्गत नया बसेरा स्थित मल्टी में रहने वाली 30 वर्षीय विवाहित महिला 13 नवंबर की सुबह अचानक लापता हो गई। आसपास और रिश्तेदारों में तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला तो उसके परिवारजनों ने सोमवार शाम सवा पांच बजे थाने में महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस महिला की तलाश कर रही है

Scroll to Top