विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ का सवाल, ओबीसी आरक्षण पर सीएम ने क्या किया…?

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ का सवाल, ओबीसी आरक्षण पर सीएम ने क्या किया…?

AVvXsEip5ml5Ixy7VfbxESdKuRoNFVRaYc3brWUCM32KHYLFCHhGO5GZLt0VxWebxIkv3kac9ySzXvY1CbWmDxOUnSsfwjXINbG 2fZTuerh5BnN8Li7YV4TgBEGpyy2lyBcfxssgWAOdgVP7jGaeXFDg4aOD 1zZU78IprPKb g qXB3i5yvDfaEp8kgg=s320

लोकमतचक्र.कॉम।

भोपाल : पंचायत चुनावों में ओबीसी आरक्षण रोके जाने के बाद इस मामले में राज्य सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट जाने और उसकी तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिए गए बयान का मामला विधानसभा में बुधवार को भी गूंजा। नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने विधानसभा में शून्यकाल के दौरान कहा कि सदन में दिए गए आश्वासन के बाद नाथ ने कहा कि सदन के आश्वासन के बाद मुख्यमंत्री क्या कदम उठा रहे हैं? सदन में आज मुख्यमंत्री इसकी जानकारी दें। स्थिति स्पष्ट की जाए। सरकार के साथ हम भी कोर्ट जाने को तैयार हैं। हमारे स्थगन प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था। इसलिए हम सरकार का धन्यवाद भी करते हैं।

 उन्होंने कहा कि इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और मंत्री गोपाल भार्गव भी सवाल उठा चुके हैं कि रोटेशन और परिसीमन क्यों नहीं किया गया? ओबीसी के लोग चुनाव लड़ें या न लड़े, इसकी स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए। इस पर संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आप आधा सच बोल रहे हैं। मिश्रा ने कहा कि यह तो वैसी ही बात हुई कि कातिल कत्ल करके पूछ रहा है कि इसे किसने मारा है। कांग्रेस के लोग रिवीजन में क्यों नहीं गए? मंत्री के इतना कहते ही बहस शुरू हो गई और कांग्रेस व भाजपा के सदस्य एक साथ बोलने लगे। बाद में हंगामे की स्थिति बनते देख अध्यक्ष ने दूसरा प्रस्ताव पढ़ने के लिए सदस्य का नाम बुला दिया। 

नाथ बोले प्रियंका की मध्यप्रदेश में कराएंगे सभा

बाद में मीडिया से चर्चा में नेता प्रतिपक्ष नाथ ने प्रमुख सचिव कल्पना श्रीवास्तव का तबादला भ्रष्टाचार उजागर करने का मसला उठाया और कहा कि वे जल्द ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को मध्यप्रदेश बुलाएंगे। यूपी में प्रियंका गांधी के कारण गजब का माहौल बना है।

Scroll to Top