25 नेताओं की निगम, मंडल, बोर्ड में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की लगी लाटरी, पूरी सूची में जानिए किसको मिला मौका

25 नेताओं की निगम, मंडल, बोर्ड में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की लगी लाटरी, पूरी सूची में जानिए किसको मिला मौका

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रदेश में निगम मंडलों में बहुप्रतीक्षित निगम मंडल अध्यक्ष व उपाध्यक्षों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इन नियुक्तियों में सिंधिया कैंप के उपचुनाव हारने वाले नेताओं को एडजस्ट करने के साथ संभागीय संगठन मंत्री के पद से हटाए गए नेताओं को एडजस्ट किया गया है। सीएम चौहान ने खुद ट्वीट के जरिये इन नियुक्तियों की जानकारी दी है।
पिछले करीब डेढ़ साल से निगम मंडल में नियुक्ति की बाट जोह रहे नेताओं को मुख्यमंत्री चौहान ने 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन से पहले नियुक्ति की सौगात दी है। सीएम चौहान ने खुद ट्वीट के जरिये नियुक्ति पाने वालों के नाम सार्वजनिक किए हैं। केंद्रीय मंत्री सिंधिया कल भोपाल आने वाले हैं और यहां वे अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर ग्वालियर जाने वाले हैं। इसके पहले उनके कैम्प के नेताओं के साथ संगठन के नेताओं को एडजस्ट करने का काम किया गया है। 

AVvXsEg1GKG WG5UXqia7tO5lgwYrKKAUKHQw7CMOVZAGOBV17fn55wasLte0rwhm6l7X5RbQ0Tb7flzFiNAW7dJuxA9f3cVVROak EwvYbmPIFvSPsEE8pxqez2ypbRrT22sj dg7eYx VzNn2w6yTT0IEigXPAvyWYZKYc0V3QUNxI6hWdqlAsSSMDkQ=w284 h400

सिंधिया कैम्प से इनको मिली जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कैंप के जो नेता उपचुनाव हार गए थे, उन्हें निगम मंडल में एडजस्ट किया गया है। जिन निगम मंडलों में नियुक्तियां की गई हैं, उसमें मध्यप्रदेश राज्य बीज और फार्म विकास निगम का अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल और उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा को बनाया गया है। मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष रघुराज कंसाना और अजय यादव उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इमरती देवी को अध्यक्ष लघु उद्योग निगम बनाया गया है। एदल सिंह कंसाना को अध्यक्ष मध्य प्रदेश स्टेट एग्रो कारपोरेशन तथा रणवीर जाटव को अध्यक्ष हस्तशिल्प और हाथकरघा विकास निगम बनाया गया है। जसवंच जाटव को अध्यक्ष राज्य पशुधन और कुक्कुट विकास निगम तथा गिर्राज दंडोतिया को अध्यक्ष मप्र ऊर्जा विकास निगम बनाया गया है। 

संगठन के इन नेताओं को मौका

संगठन से जिन नेताओं को निगम, मंडल और बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनमें शैलेंद्र बरुआ को पाठ्यपुस्तक निगम का अध्यक्ष व प्रहलाद भारती को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जितेंद्र लिटोरिया को मप्र खादी और ग्रामोद्योग का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जयपाल सिंह चावड़ा को इंदौर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है। आशुतोष तिवारी को अध्यक्ष मप्र हाउसिंग बोर्ड बनाया गया है। शैलेंद्र शर्मा को अध्यक्ष मप्र कौशल विकास और रोजगार निर्माण बोर्ड और नरेंद्र बिरथरे को इसी बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया है।  खनिज विकास निगम का उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर को बनाया गया है तो मंजू दादू राज्य कृषि विपणन बोर्ड की उपाध्यक्ष बनी हैं। विनोद गोंटिया राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और नरेंद्र सिंह तोमर उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके साथ ही अनीता चपरा अध्यक्ष महिला और वित्त विकास निगम तथा निर्मला बारेला अध्यक्ष मप्र अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम बनाया गया है। सावन सोनकर को अध्यक्ष राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम और रमेश खटीक को इसी निगम में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष का दायित्व राजेश अग्रवाल को दिया गया है।

Scroll to Top