मुख्यमंत्री द्वारा VC में दिये गए निर्देश पर गृह विभाग ने जारी किया आदेश….

मुख्यमंत्री द्वारा VC में दिये गए निर्देश पर गृह विभाग ने जारी किया आदेश/गाइडलाइंस…

क्या रहेगा प्रतिबंधित…? कौन से नियमों को कब तक पालन करना होगा अनिवार्य…? जानने के लिए पढ़े

लोकमतचक्र.कॉम।

भोपाल : कोरोना की तीसरी लहर के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ली गई क्राइसिस समितियों की आनलाइन बैठक (VC) में दिए गए निर्देश पर तत्काल अमल करते हुए विभाग ने नवीन गाइडलाइन जारी करते हुए आदेश जारी कर दिया है। गृह विभाग के द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि राज्य शासन द्वारा कोविड-19 के पॉजीटिव तथा एक्टिव केसेज की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी के दृष्टिगत दिनांक 23 दिसम्बर, 2021 तथा 5 जनवरी, 2022 द्वारा जारी निर्देशों के साथ निम्न अतिरिक्त दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं:

1. कक्षा 1 से कक्षा 12 तक समस्त स्कूल एवं हॉस्टल 31 जनवरी, 2022 तक बंद रहेंगे। जनवरी, 2022 में आयोजित होने वाली प्री-बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पृथक से आदेश जारी किए जाएंगे।

2. सभी प्रकार के मेले (धार्मिक / व्यावसायिक), जिनमें जनसमूह एकत्रित होताहै , प्रतिबंधित रहेंगे। समस्त जुलूस एवं रैली प्रतिबंधित रहेंगे।

3. समस्त राजनैतिक / सांस्कृतिक / धार्मिक / सामाजिक / शैक्षणिक / मनोरंजन आदि के आयोजनों में 250 व्यक्तियों से अधिक की उपस्थिति प्रतिबंधित रहेगी।

4. बंद हॉल में हॉल की क्षमता के 50 प्रतिशत से कम की उपस्थिति के ही आयोजन / कार्यक्रम आयोजित हो सकेंगे।

5. खेलकूद सम्बन्धी गतिविधियों के लिए स्टेडियम की क्षमता के 50 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति के आयोजन प्रतिबंधित रहेंगे।

6. कोविड उपयुक्त व्यवहार (Covid Appropriate Behavior) का पालन अनिवार्य होगा। कोविड उपयुक्त व्यवहार जैसे मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग आदि का पालन सुनिश्चित कराया जाये। मास्क नहीं लगाने वाले व्यक्तियों पर नियमानुसार जुर्माना वसूली की कार्यवाही की जावे।

उपरोक्त दिशा-निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे तथा आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे तथा इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जावे।

AVvXsEgQbwAHdV7vh08woZ3Rxaj uYNrghS58hwONAUe2PzlsYCZMjFei1MmH9eiGd22r68 UGgJNnZK2QgwkexginB7xmJyaNLFhRTOLX1plx5F6qp88iqftoy3ESzZejc8GfkxHl6yWqlB4bE dsBwqShDFS5Mf7InidR9DmRMG8u0j4pT9j1KeESvA=w306 h400

Scroll to Top