समारोहपूर्वक मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस, आयोजन के संबंध शासन ने किये दिशा निर्देश जारी

समारोहपूर्वक मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस, आयोजन के संबंध शासन ने किये दिशा निर्देश जारी

लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदेश में गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। इस संबंध में शासन द्वारा विस्तृत दिशा निर्देश जारी किये गये है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देश अनुसार गणतंत्र दिवस पर्व पर 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज राज्य के समस्त महत्वपूर्ण शासकीय भवनों एवं ऐतिहासिक स्थानों पर फहराया जाएगा। 

AVvXsEjXT6jXl LXq7aM jJk3MWdGbCxJccm3dU2bP3QW0nJ8U8eykXN c6gL ZQy1LfY vlMxPYanB2WcrMOMw9U2TxKwPwLlv2OF1Jt57kB5Zay9dUgaH7iIMo3ROhwhh9zMJXp o u6i19tU3uT

जिला मुख्यालय पर इस तरह आयोजित होगा कार्यक्रम

जारी निर्देश अनुसार जिला मुख्यालयों पर गत वर्ष अनुसार मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया जाएगा तथा परेड का आयोजन किया जाएगा। परेड जिला मुख्यालयों के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर नही होगी। परेड में एन.एस.एस., स्काउट गाईड एवं शौर्या दल आदि कोविड-19 के मद्देनजर भाग नहीं लेगें। गत वर्षानुसार झांकियां निकाली जाएगी। शिक्षण संस्थाओं में कार्यालय प्रमुख द्वारा ध्वजारोहण, राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 10वीं तक के बच्चों को शामिल नहीं किया जाएगा।

जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायत तथा नगरीय निकायों में यह होगा कार्यक्रम का स्वरूप

जारी निर्देश अनुसार जिला पंचायत कार्यालयों में प्रशासकीय समिति प्रधान द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा राष्ट्रगान होगा। जनपद पंचायत कार्यालय तथा ग्राम पंचायत कार्यालय में  प्रशासकीय समिति प्रधान द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा कार्यक्रम में राष्ट्रगान गाया जाएगा। ऐसे जिला पंचायत, जनपद पंचायत तथा ग्राम पंचायत जहां प्रशासकीय समिति के प्रधान उपलब्ध नहीं होने की दशा में कार्यालय प्रमुख द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर परिषद कार्यालय में महापौर अथवा अध्यक्ष जहां निर्वाचित महापौर और अध्यक्ष कार्यरत है द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। शेष नगरीय निकायों मे आयुक्त अथवा मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया जावेगा।

उपसचिव मध्यप्रदेश शासन माधवी नागेन्द्र ने निर्देशित किया कि ध्वज संहिता का पालन सुनिश्चित कराने के लिये प्रत्येक स्तर पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम स्थल पर प्राथमिक चिकित्सा की आवश्यक व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। कार्यक्रम स्थल पर हैण्ड सेनेटाइजर, मास्क एवं सामाजिक दूरी आदि का विशेष ध्यान रखा जाए। आमंत्रितगण की सूची तदनुसार निर्धारित की जावे। उन्होने निर्देशित किया है कि नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के संबंध में जारी भारत सरकार, गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा कोविड-19 से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों एवं राज्य शासन द्वारा समय समय पर जारी किए गए निर्देशों का कडाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं लोकतंत्र सेनानियों को उनके घर जाकर किया जाएगा सम्मानित 

कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी 2022 को जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं लोकतंत्र सेनानियों को उनके घर जाकर शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा। कलेक्टर श्री संजय गुप्ता ने इस सम्बंध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शासन के इन निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए।

Scroll to Top