यातायात पुलिस ने तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर की कार्यवाही

यातायात पुलिस ने तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर की कार्यवाही 

19 वाहन चालकों से वसूला 13750 रुपये का जुर्माना

लोकमतचक्र.कॉम।                  

हरदा। आज पुलिस अधीक्षक हरदा मनीष कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा गजेंद्र सिंह वर्द्धमान के निर्देशन में थाना यातायात प्रभारी सूबेदार वर्षा गौर एवं टीम द्वारा नेशनल हाईवे पर खिड़कीवाला व चारखेड़ा के बीच  इंटरसेप्टर व्हीकल का उपयोग करते हुए निर्धारित गति सीमा से अधिक गति से वाहन चलाने वाले व यातायात संकेतों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान तेज गति से वाहन चलाने वाले 11 चालकों  पर चालान  करते हुए 11000₹  समन शुल्क वसूल किया गया। 

AVvXsEjfz07fF BogCHCSVZv6cGkw5b0dTWOnP3N ByFgG136V9cNAGsTzfVggnW6mp27MeKsa8gKRYtbcd1XBZPDDt6iOTOTZDCHIo0XCXlcXIZEMWBdHIH13RkDjT4C3 6 92QpzD6jme8DSRcPy8IlvergbQ7QeRWgjL7zbX R0oPOdkDPuiyXQai3Q=s320

इसी प्रकार अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 8 वाहन चालकों पर चालन करते हुए 2750₹ समन शुल्क वसूल किया गया। इस प्रकार कुल 19 वाहनों से 13750 ₹ समन शुल्क  वसूल किया गया। साथ ही यातायात पुलिस द्वारा राहगीरों को निर्धारित एवं नियंत्रित गति सीमा में ही वाहन चलाने हेतु जागरूक किया जा रहा है। आज 120 राहगीरों को नेशनल हाईवे/ स्टेट हाईवे पर लगे संकेत चिन्हों के बारे में जानकारी देकर उनके पालन की अपील की गई। जिससे तेज गति/लापरवाही पूर्वक व यातायात नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। 

ज्ञात हो कि इंटरसेप्टर व्हीकल के माध्यम से वाहनों की फोटो एवं सडक पर चलने के दौरान उनकी गति की सटीक एवं  प्रमाणित जानकारी प्राप्त होती है। इसी को आधार बनाकर निर्धारित गति सीमा से तेज गति में वाहन चलाने वाले चालकों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है। संपूर्ण कार्यवाही के दौरान सूबेदार गौर  के साथ सहायक उप -निरीक्षक सोबरन सिंह पटेल , कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक कपिल अग्रवाल ,प्रधानआरक्षक- महेश शर्मा,आरक्षक अभिषेक साध, आरक्षक विमल  लौवंशी, होशियार सिंह रघुवंशी उपस्थित रहे।

Scroll to Top