12 घन्टे पहले 5 मंत्रियों का नाम हटा गणतंत्र दिवस चीफ गेस्ट सूची से…
आखिर क्यों…? जानिए किस जिले में कौन था गेस्ट…? जानने के लिए पढ़े…

जिन जिलों में मंत्रियों को समारोह का मुख्य अतिथि बनाया गया था उसमें छिंदवाड़ा में मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, जबलपुर में गोपाल भार्गव, ग्वालियर में तुलसीराम सिलावट, नरसिंहपुर में विजय शाह, उज्जैन में जगदीश देवड़ा, मंडला में बिसाहूलाल सिंह, अनूपपुर में मीना सिंह, खरगौन में कमल पटेल, भिंड में गोविन्द सिंह राजपूत, होशंगाबाद में बृजेंद्र प्रताप सिंह, सीहोर में डॉ प्रभुराम चौधरी, गुना में प्रद्युम्न सिंह तोमर सलामी लेने पहुंचे। इसी तरह मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा सिवनी, डॉ मोहन यादव राजगढ़, हरदीप सिंह डंग बड़वानी, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव मंदसौर, भारत सिंह कुशवाह श्योपुर, इंदौर सिंह परमार बैतूल, रामखेलावन पटेल शहडोल, रामकिशोर नानो कावरे पन्ना, बृजेंद्र सिंह यादव शाजापुर, सुरेश धाकड़ दतिया और ओपीएस भदौरिया रतलाम में चीफ गेस्ट रहे हैं। विदिशा में पहले कलेक्टर मुख्य अतिथि थे जहां अब मंत्री विश्वास सारंग पहुंचे। मंत्री भूपेंद्र सिंह भोपाल में राज्यपाल के साथ समारोह में शामिल हुए।
इन जिलों में कलेक्टरों ने ली सलामी
जीएडी द्वारा 4 दिन पहले जारी आदेश के अनुसार देवास में यशोधरा राजे सिंधिया, टीकमगढ़ में विश्वास कैलाश सारंग, शिवपुरी में डॉ महेंद्र सिंह सिसोदिया के अलावा प्रेम सिंह पटेल बुरहानपुर, उषा ठाकुर खंडवा, अरविन्द भदौरिया सागर में मुख्य अतिथि थे पर मंत्रियों की अस्वस्थता और अन्य कार्यों में व्यस्तता के चलते 12 घण्टे पहले इनके दौरे में बदलाव हो गया। इसके चलते आनन फानन शिवपुरी, बुरहानपुर, खंडवा, टीकमगढ़, देवास, सागर जिलों में कलेक्टर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घोषित किए गए थे। इसके अलावा जिन अन्य जिलों में कलेक्टर मुख्य अतिथि बने उनमें निवाड़ी, हरदा, सतना, कटनी, आगर मालवा, सीधी, दमोह, सिंगरौली, धार, अशोकनगर, छतरपुर, नीमच, रायसेन, डिंडोरी, बालाघाट, अलीराजपुर, मुरैना, झाबुआ और उमरिया शामिल हैं।
