पटवारी संघ ने दी संयुक्त कलेक्टर एस.आर.प्रधान को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई…

पटवारी संघ ने दी संयुक्त कलेक्टर एस.आर.प्रधान को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई…

लोकमतचक्र.कॉम।

AVvXsEiJsAEmNXLso00IROoJ I mFQL65ZJwKUGH4k4mLfRW0uc1G 8YCWJ2KE2pe18T8BmC9MKJiIgX9ixewPo G29lbMOyJ54PhNxMVl1dmTJpUXMPArdK9BNa06s3YLsPem1YJYaM1oK4gKr0b6xIFq aCjjy4DnXQ Y3QFb3mWLBVAR buMBV2JoXA=s320


बालाघाट : संयुक्त कलेक्टर सीताराम प्रधान आज 31 जनवरी को अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने के उपरांत शासकीय सेवा से निवृत्त हो गये है। उनके सेवा निवृत्त होने पर आज 31 जनवरी को मध्य प्रदेश पटवारी संघ बालाघाट की ओर से जिला अध्यक्ष अरुण बिरनवार, जिला सचिव महेंद्र तिवारी, कोषाअध्यक्ष विजय बिसेन,  जिला उपाध्यक्ष विजय पटले, हितेंद्र सिंह मर्सकोले, संगठन मंत्री दीपक धुवारे, प्रांतीय संगठन मंत्री अजीत तिवारी, मीडिया प्रभारी नलिन बिसेन, जिला संयोजक शैलेंद्र हरिनखेडे,लालबर्रा तहसील अध्यक्ष नीरज डोंगरे और रंजीत सैयाम, जागेश्वर दहीकर, डेमन मर्सकोले, बनकर और जिले की सभी तहसीलों से पहुंचे पटवारियों के द्वारा शुभारंभ लान कोसमी मे भव्य आयोजन कर भावभीनी बिदाई दी। 

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने श्री प्रधान की सेवाओं को याद करते हुए कहा कि शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होना गर्व एवं सम्मान की बात है। उन्होंने श्री प्रधान के स्वस्थ्य, सुखी एवं लंबे जीवन के लिए शुभकामनायें दी। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर शिवगोविंद मरकाम, एसडीएम केसी बोपचे,तहसीलदार रामबाबू देवांगन, अधीक्षक भू-अभिलेख सुश्री आकांक्षा चौरसिया, तहसीलदार श्रीमती सारिका परस्ते, नायब तहसीलदार संदीप नागोसे एवं भगवानदास कुमरे, समस्त आर आई साहिबान कलेक्ट्रेट का स्टाफ मौजूद थे।

जबलपुर जिले के निवासी श्री प्रधान की प्रथम नियुक्ति सितम्ब्र 1984 में सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख के पद पर मंडला में हुई थी। उसके बाद उनके द्वारा शहडोल, शाजापुर, अनुपपुर, नरसिंहपुर, रीवा, जबलपुर, भोपाल, सिगरौली में अपनी सेवायें दी गई एवं बालाघाट में संयुक्त कलेक्टर के पद पर सेवायें देने के बाद आज 31 जनवरी 2022 को सेवानिवृत्त हो गये है।

AVvXsEg44adUO8GpiEucRnj iRa6uRwCJz2AA403DMjd pyPzd4GA9mInb MKEEKCchpXFXTGWTgEEJoFJd q8c18v6M0wnmDG1svraXPbly7nYDN2fkw06US5l7XfjZAaaC BbJXCGAMqwiO6YN0D82EoE9LmlPBoV WHo7Q9NI xyxtk 5C5QI PXe w=s320

Scroll to Top