वैश्य महासम्मेलन हरदा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

वैश्य महासम्मेलन हरदा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

संस्थापक श्रद्धेय श्री नारायणप्रसाद गुप्ता (नानाजी) की स्मृति में

लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा : वैश्य महासम्मेलन हरदा के द्वारा प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी वैश्य महासम्मेलन, मध्यप्रदेश के संस्थापक श्रद्धेय श्री नारायणप्रसाद गुप्ता (नानाजी) की स्मृति में, आज दिनांक 8 फरवरी 2022 (मंगलवार) को दोपहर 2 बजे से जिला चिकित्सालय, हरदा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान हरदा तहसील अध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल एवं उनकी पत्नी सोनाली अग्रवाल ने जोड़े से रक्तदान किया।

IMG 20220208 145613

उक्त जानकारी देते हुए वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई के संभागीय अध्यक्ष दीपक नेमा तथा जिलाध्यक्ष राजीव जैन ने बताया कि वैश्य समाज के सभी घटकों को एक करने में अपना जीवन अर्पित करने वाले वैश्य महासम्मेलन के संस्थापक आदरणीय श्री नारायणप्रसाद गुप्ता (नानाजी) की स्मृति में प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। आज इसी तारतम्य में युवा इकाई ओर मुख्य इकाई के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में किया गया। तथा नर्मदा जयंती होने से हंडिया नर्मदा तट पर पहुंच कर घाट पर फल वितरण कर मॉ नर्मदा की पूजन की गई। 

IMG 20220208 WA0071

रक्तदान शिविर में नितिन अग्रवाल (डालू), अभय अग्रवाल जैसे युवाओं ने भी रक्तदान कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदान शिविर में वैश्य समाज के द्वारा 15 यूनिट रक्त दिया गया। रक्तदान शिविर में जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन, जिला प्रभारी केशव बंसल, संभागीय अध्यक्ष युवा इकाई दीपक नेमा, जिला अध्यक्ष युवा इकाई राजीव जैन, तहसील अध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल, सोनाली अग्रवाल, श्रीश अग्रवाल, नीतिन अग्रवाल, अभय अग्रवाल, अरूण जैन, पवन अग्रवाल, सचिन सिंघई, विशाल जैन आदि उपस्थित रहे।

Scroll to Top