यूक्रेन के जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट पर रूस का कब्जा, दुनिया में मची खलबली

यूक्रेन के जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट पर रूस का कब्जा, दुनिया में मची खलबली

कब्जे के पहले रूस ने मचाई भारी तबाही

AVvXsEgmaRxqFdLKKVeV6m4e aLvLAoQcTpPtFwb5DB36 UNiwacsMN2tPAn2Iowjr hGBJCtnVe3GiA8yzvRjB G0nabjYorDL2ravMn 2BVT


लोकमतचक्र.कॉम।

यूक्रेन के जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट के पास रूसी मिसाइल से हमला किया गया। इस हमले के बाद प्लांट में भीषण आग लग गई। उधर, रूस का यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमला जारी है।रिपोर्ट्स में दावा किया है कि है कि रूसी सेना ने यूक्रेन के जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट को अपने कब्जे में ले लिया है। यह परमाणु संयंत्र देश की लगभग 25 से 30 फीसदी परमाणु ऊर्जा की आपूर्ति करता है। वहीं दूसरी तरफ यूक्रेनी सेना रूस को बड़ा नुकसान पहुंचाने का दावा कर रही है। कहा जा रहा है कि राजधानी कीव के पास मौजूद Bucha शहर को यूक्रेनी सेना ने फिर कब्जा लिया है।

इससे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने गुरुवार को सनसनीखेज आरोप लगाया कि यूक्रेनी सेना आम लोगों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रही है। पुतिन का दावा है कि यूक्रेनी सेना ने 3000 भारतीय छात्रों को बंधक बना लिया है और उन्हें निकलने नहीं दिया जा रहा जबकि रूसी सैनिक विदेशियों को निकालने में मदद कर रहे हैं।

इस बीच कीव में एक भारतीय छात्र गोली लगने से घायल हो गया। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह का कहना है कि, हम कम से कम नुकसान में ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को एयरलिफ्ट कराने की कोशिश कर रहे हैं। 

भारतीयों के लिए 130 रूसी बसें तैयार

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए 130 रूसी बसें तैयार की गई हैं। रूसी राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र के प्रमुख कर्नल जनरल मिखाइल मिजिंटसेव ने बताया कि, 130 रूसी बसें भारतीय छात्रों और अन्य विदेशियों को यूक्रेन के खार्किव और सूमी से रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में निकालने के लिए तैयार हैं।

Scroll to Top