महिला दिवस पर महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने संभाली यातायात व्यवस्था

महिला दिवस पर महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने संभाली यातायात व्यवस्था

नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक…

लोकमतचक्र डॉट कॉम।

हरदा।अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिले की सभी महिला अधिकारी कर्मचारियों की टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री मनीष अग्रवाल के निर्देश पर शहर के सभी चौराहों पर यातायात व्यवस्था का संचालन किया गया व सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। 

AVvXsEheWPswap5qqmSO1FUZsuBPWevnLPu te8o3wE kPbJHyIsijDr5N 5e1xVhVf6c8kOINd0CefdcmwPvZ1vkvreF4fJsEnMUOwyPi wlVauybX2r7CrHqMaplNw3rgg566B4RkWvl so

यातायात थाना प्रभारी सूबेदार सुश्री वर्षा गौर ने बताया कि महिला दिवस पर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देने वाले पंप्लेट्स वितरित किये गये। इस दौरान ऑडियो संदेशों के माध्यम से समझाया गया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहने तथा दो से अधिक सवारी ना बैठाएं। वाहन चालकों को समझाया गया कि फोन पर बात करते हुए वाहन ना चलाने, बिना लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन एवं बीमा के वाहन न चलाएं ,शराब पीकर वाहन न चलाएं, नाबालिक बच्चों से वाहन न चलाए। इस दौरान वाहन चालकों को तेज गति से वाहन न चलाने, वाहन के संपूर्ण दस्तावेज पूर्ण रखने, गलत साइड से ओवरटेक न करने, रोड पर लगे यातायात संकेतों का पालन करने ,ग्रामीण मार्ग से मुख्य मार्ग पर आने से पहले गति धीमी करने एवं दाएं बाएं देखकर ही मुख्य मार्ग पर आने जैसे यातायात संबंधी आवश्यक नियमों की जानकारी दी गई। 

Scroll to Top