BJP की जीत से गदगद अपर्णा यादव, जानें क्या बोलीं मुलायम की छोटी बहू…

यूपी में बहुमत से आगे निकली BJP…

BJP की जीत से गदगद अपर्णा यादव, जानें क्या बोलीं मुलायम की छोटी बहू…

AVvXsEgKn63JR5ePhXYjDsmZWwic7VzB8zRRaFMjyb3cSbQI27 ElaPSE4nPpxGa aSvNgmo7oCWa3NM8daarFCnxYYQswPVOLVoFA OAvAlUXtLiozvooR MNZ OWcFT28lg7X I4zDa6Ej0E3 nhoxd9iJGZgqcFr363CplhKR Db0BVmAuxBSWCU1Pg=w400 h229


लोकमतचक्र.कॉम।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे अब पूरी तरह साफ हो गए हैं। मत गणना परिणामों से मिल रहे रूझानों में भाजपा बहुमत के जादुई आंकडे 260 से आगे चल रही है। जैसे जैसे चुनाव परिणाम की स्थिति साफ हो रही है वैसे वैसे नेताओं के बयान आना शुरू हो गए है। यूपी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अखिलेश यादव की अगुआई वाली समाजवादी पार्टी (सपा) को सीधे मुकाबले में करारी शिकस्त दी है। भारतीय जनता पार्टी 262 सीटों पर जीत/बढ़त के साथ सरकार बनाने जा रही है, जबकि समाजवादी पार्टी 135 सीटों पर सिमटती दिख रही है। बीजेपी की इस जीत पर मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव और हाल ही में बीजेपी में आईं अपर्णा यादव गदगद हैं।

AVvXsEiCIxBpIURbXIl7BrNtQxzyhgmZGudNKyM MN1 B oBeazdVhyFXuru2RfPR9yelVCM8Ik7mN6qfPrwrwrmM9V7CIAB EgXGiYkBnQxhMJQkPqJKqyAD r97S LfNGqFc66so BngVHgm2GYrBuGpJsEtTc9NpTEJCA3swDgO0j5ULSjOHCLC9MAw=s320

अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर की और राम राज्य आने की उम्मीद जताई। अपर्णा यादव ने ट्वीट किया, ” बाबा को सजने जा रहा है फिर से ताज। आएगा राम राज्य जय श्री राम।” अपर्णा यादव चुनाव के दौरान सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं। अपर्णा सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी की तब से मुरीद हैं, जब वह सपा में ही थीं।

AVvXsEh6XXebrBV9R6nAHexx2HvDoeWeiT1BXDJqr8lFuVfnBnJMvdfXHPQ1cZlE5w0aRhnQbSwQdX mR98 TNIFJ7gmjlk32h6L0Qnovt44zIPDghmR G1xXFc4Lq3P6aasEIa87V03h8tdUq7FwWPEJXjzPzu7TcevE4Du34KCLOy54NLe 8oLDtXpQQ=s320

अपर्णा यादव को भाजपा ने किसी सीट से टिकट नहीं दिया है। उन्हें प्रचार अभियान की जिम्मेदारी दी गई थी। अपर्णा यादव ने यूपी के कई जिलों में दर्जनों सभाएं कीं और पार्टी के लिए प्रचार में व्यस्त रहीं। अपर्णा यादव सीएम योगी आदित्यनाथ को अपना भाई बताती हैं। अपर्णा का भाजपा में आना अखिलेश यादव के लिए बड़ा झटका माना गया था।

Scroll to Top