पटवारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

पटवारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

शादी की खरीदारी के लिए छुट्‌टी लेकर आया था इंदौर, मंगेतर से बात करने के बाद कर लिया सुसाइड

IMG 20220415 225719


लोकमतचक्र.कॉम।

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के रावजी बाजार में पटवारी का शव घर की किचन में फांसी पर लटका हुआ मिला। वह बदनावर में पदस्थ था। शादी के लिए छुट्टी लेकर इंदौर आया था। पुलिस को अभी किसी तरह का सुसाइड नोट नही मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक आलापुरा में रहने वाले संदीप राज (30) पुत्र शेखर जोशी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार ने बताया कि वह रात में अपनी मंगेतर से मोबाइल पर बात कर रहा था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। देर रात परिवार के लोगों ने उसे फंदे पर लटके देखा था। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

बदनावर में था पदस्थ,भोपाल में हुई थी शादी की बात

पुलिस के मुताबिक उन्हें जांच में सामने आया कि संदीप बदनावर में पटवारी के पद पर पदस्थ था। उसकी भोपाल में इंस्पेक्टर की बेटी से शादी पक्की हुई थी। यहां 27 अप्रैल 2022 को उसकी शादी होना थी। संदीप के परिवार में उसकी तीन बहनें है। वह इकलौता भाई था। पुलिस के मुताबिक संदीप का मोबाल जब्त किया गया है। सुसाइड के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Scroll to Top