त्रिदेव ही भाजपा की जान है – कमल पटेल

त्रिदेव ही भाजपा की जान है – कमल पटेल

भारतीय जनता पार्टी मंडल प्रशिक्षण संपन्न हुआ

IMG 20220429 WA0047


लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा : भारतीय जनता पार्टी जिला हरदा की हरदा विधानसभा एवं टिमरनी विधानसभा की मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हुई । हरदा ग्रामीण हंडिया रहटगांव एवं हरदा मंडल कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में मध्य प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री कमल पटेल ने पार्टी के बूथ अध्यक्ष ,महामंत्री एवं बीएलए को त्रिदेव कहकर संबोधित करते हुए कहा कि यही कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है और आने वाले समय में प्रत्येक मतदान केंद्र पर पार्टी की जीत सुनिश्चित कराने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को लगना है । उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ताओं को बूथ पर जाकर कार्य करना होगा । पार्टी की मंशानुसार सर्व स्पर्शी समाज की परिकल्पना चाह रही है उसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान है।

IMG 20220429 WA0046

जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि लगातार मेहनत करते हुए हमें संगठन को मजबूत करना है। कार्यशाला में सोशल मीडिया पर भी जानकारी दी गई जिससे कि पार्टी की रीति नीति कार्य पद्धति एवं सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। इस अवसर पर पार्टी के महामंत्री देवी सिंह सांखला, उपाध्यक्ष प्रदीप गोर मनील शर्मा, ओम प्रकाश चौहान, राजेश वर्मा अशोक जैन नितेश बादर  मनोहर लाल शर्मा सहित शक्ति केंद्र के संयोजक पालक सह संयोजक एवं आईटी सोशल मीडिया विभाग के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1650981661 picsay

Scroll to Top