51% मत प्राप्त करना ही भाजपा का लक्ष्य इसमें त्रिदेव की भूमिका महत्वपूर्ण – हितानंद शर्मा

51% मत प्राप्त करना ही भाजपा का लक्ष्य इसमें त्रिदेव की भूमिका महत्वपूर्ण  – हितानंद शर्मा

भारतीय जनता पार्टी हरदा जिले के सिराली मंडल का प्रशिक्षण संपन्न हुआ

लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा : भारतीय जनता पार्टी जिला हरदा की टिमरनी विधानसभा के सिराली मंडल की कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में मध्य प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने त्रिदेव प्रशिक्षण पर कार्यकर्ताओं को सशक्त बूत बनाने के लिए मंत्र दिए । पार्टी के 22 प्रकार के कार्यक्रमों के साथ सरकार की जन हितैषी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाते हुए प्रत्येक मतदान केंद्र पर 51% के लक्ष्य के साथ कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करते हुए विजयश्री प्राप्त करना है, इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए और उसके साथ उसका कार्य जमीन पर दिखना चाहिए ।

IMG 20220430 WA0062

उन्होंने कहा कि आने वाली चुनौतियों से और हमारे विरोधियों से मतदान केंद्र पर हमको जीत सुनिश्चित करना है त्रिदेव कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है । पार्टी सर्व स्पर्शी समाज की परिकल्पना चाह रही है उसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान परिलक्षित होना चाहिए हमें परिश्रम की पराकाष्ठा के साथ देश को मजबूत करने के लिए कार्य करना है।

जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि लगातार मेहनत करते हुए हमें संगठन को मजबूत करना है। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा सहित महामंत्री , उपाध्यक्ष मंत्री मंडल प्रभारी मंडल अध्यक्ष शक्ति केंद्र के संयोजक पालक सह संयोजक एवं आईटी सोशल मीडिया विभाग के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1650981661 picsay

Scroll to Top