मोदी सरकार के 8 साल बेमिसाल, महिला मोर्चा ने लगाई चौपाल

मोदी सरकार के 8 साल बेमिसाल, महिला मोर्चा ने लगाई चौपाल

अनुसूचित जाति मोर्चा ने बस्तियों में  केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताई

लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा : भारतीय जनता पार्टी जिला हरदा द्वारा मोदी सरकार के 8 वर्ष सेवा सुशासन, हो गरीब कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत महिला मोर्चा द्वारा केंद्र सरकार से महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न योजनाएं एवं पोषण महिलाओं की सहभागिता पर महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंडलों में जाकर चौपाल लगाकर चर्चा की। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती अनीता अग्रवाल सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 20220605 WA0030

मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा समाज में जाकर सरकार द्वारा किए गए कार्यो को बताया। कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड नंबर 28 में यादव छात्रावास मैं कार्यक्रम हुआ जिसमें मोर्चा  जिला अध्यक्ष मनीष निसोद जिला उपाध्यक्ष अजय खरे ,अक्षय कोगे ,जिला मंत्री अर्जुन सोदे ,मंडल महामंत्री उमेश सेजकर एवं मोर्चा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

IMG 20220605 WA0032

Scroll to Top