दिगम्बर जैन समाज के पर्युषण पर्व आज से शुरू

दिगम्बर जैन समाज के पर्युषण पर्व आज से शुरू

IMG 20220831 WA0032


खिरकिया। दिगंबर जैन समाज का दस दिनी पर्युषण पर्व 31 अगस्त से 9 सितंबर तक मनाया जाएगा। इस अवसर कॉलेज रोड स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में सुबह श्रीजी की प्रतिमा का अभिषेक, शांतिधारा, सामुहिक पूजन होगा। वहीं शाम को सामुहिक प्रतिक्रमण होगा। इसके साथ ही उत्तम क्षमा से लेकर उत्तम ब्रह्मचर्य तक दस लक्षणों पर अलग-अलग दिन अभिषेक जिम्मी भैया शास्त्र वाचन करेंगे।इसके बाद 11 सितंबर को समाजजन की सामूहिक क्षमावाणी का आयोजन होगा।

उल्लेखनीय है कि पर्युषण पर्व महावीर स्वामी के मूल सिद्धांत अहिंसा परमो धर्म, जियो और जीने दो की राह पर चलना सिखाता है। पर्व की शुरुआत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर बुधवार से होगी। इस दौरान धूप दशमी 5 सितंबर को मनाई जाएगी। 4 सितंबर को अष्टमी व नवमी एक दिन होगी। पहले दिन उत्तम क्षमा, दूसरे दिन उत्तम मार्दव, तीसरे दिन उत्तम आर्जव, चौथे उत्तम सत्य, पांचवें दिन उत्तम शौच, छठे दिन संयम, सातवें दिन उत्तम तप, आठवें दिन उत्तम त्याग, नौवें दिन उत्तम आंकिचन और दसवें दिन उत्तम ब्रह्मचर्य पर शास्त्र वाचन होंगे।

Scroll to Top