भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में नपा के सफाई एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने किया अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ओर सांसद प्रतिनिधि का सम्मान

भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में नपा के सफाई एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने किया अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ओर सांसद प्रतिनिधि का सम्मान

लोकमतचक्र डॉट कॉम।

हरदा : भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में भारतीय सफाई मजदूर संघ हरदा एवं नगर पालिका स्थाई कर्मी ,दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ हरदा द्वारा नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती कमेडिया, उपाध्यक्ष अंशुल गोयल ,सांसद प्रतिनिधि राजू कमेडिया का स्वागत कार्यक्रम नगर पालिका सभा गृह में रखा गया। इस अवसर पर कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया । इस अवसर पर तीनों जनप्रतिनिधियों ने सहृदयता के साथ कर्मचारियों को सुना ओर उनकी समस्याओं का हल किये जाने का आश्वासन दिया।

IMG 20220914 WA0271

कर्मचारियों ने भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सोनी के माध्यम से अपनी अपनी समस्या नवीन अध्यक्षा के सामने रखी। अध्यक्षा ने  कर्मचारियों (स्थाई कर्मी) को 25% महंगाई भत्ता एवं महिला सफाई  कर्मचारीयो से हाथ गाड़ी नहीं चलवाने व वेतन 5 तारीख तक देने का आश्वासन दिया। जितेंद्र सोनी ने कर्मचारियों के नगर पालिका परिषद द्वारा सामूहिक दुर्घटना बीमा करवाने का उल्लेख करते हुए बताया कि। दैनिक वेतन भोगी एवं स्थाई कर्मी जैसे कर्मचारियों को नगर पालिका द्वारा मृत्यु उपरांत किसी भी प्रकार की राशि का भुगतान नहीं किया जाता है। इस कारण उनके परिवार के सदस्यों को आर्थिक संकट से झूझना पड़ता है ,यह बीमा उनके परिवारों के लिए आर्थिक सहायता का कार्य करेगा। 

इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र गौहर, जिला मंत्री मुकेश निकुम,जिला सह मंत्री विकास घवारी,बरजोर सिंह भारतीय सफाई मजदूर संघ  हरदा के जिलाध्यक्ष  शेख मकबूल , दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष शिव सोलंकी,प्रेम बिलिया,रामशंकर बुनकर,साथ ही,दिलीप नेता,मनोज प्रजापति,कमाल कुरैशी, चकोर पारे, मंगेश,शहजाद, मिथुन,रफीक खान,सुमित,गब्बर, रवि बग्गन,मनीष धेगढ़,सलमान,राकेश,समीर,मुन्ना, शाहरुख,विजय कौशल,सूरज घवारी,राजीव, आजाद,बरकत, लक्ष्मी,फिरोजा, मुन्नी बाई, राविया, माया बाई आदि उपस्थित थे।

1651557346 picsay

Scroll to Top