भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई भारतीय मजदूर संघ ने

भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई भारतीय मजदूर संघ ने

लोकमतचक्र डॉट कॉम।

हरदा : भारतीय मजदूर संघ द्वारा संघ के आराध्य देव भगवान विश्वकर्मा की जयंती नगर पालिका सभागृह में मनाई । इस कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि राजेश मंसूरिया विभाग प्रमुख नर्मदा पुरम संभाग, अतिथि जितेंद्र सोनी जिलाध्यक्ष भा.म.स. एवं चंद्र प्रकाश श्रम निरीक्षक रहे। 

IMG 20220917 WA0199

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला मंत्री मुकेश निकुम ने बताया कि सर्वप्रथम अतिथियों ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया फिर मुख्य अतिथि द्वारा भगवान विश्वकर्मा के जीवन दर्शन पर व्याख्यान दिया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं जिला अध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने सभी उपस्थित पदाधिकारी सदस्यों को भगवान विश्वकर्मा जयंती एवं राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं दी ।

IMG 20220917 WA0196

श्रम निरीक्षक द्वारा श्रम विभाग की जानकारी बताई गई इस कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष सचिन सिंघई ,सीमा सोनी, जिला कोषाध्यक्ष गणेश केवट ,जिला मंत्री मुकेश निकुम, जिला सह मंत्री बरजोर सिंह, अतुल रघुवंशी,भागीरथ भाटी , गणेश मर्सकोले अर्चना गौर, अरुणलतादुबे , गंगाचरण,मनोज प्रजापति,दिलीप नायक,रामशंकर बुनकर,राजेश धनगर,कमाल भाई, शेख मकबुल,प्रेम बिलिया,भीम, लक्ष्मी नारायण, एवं भारतीय मजदूर संघ से जुड़े उपस्थित थे।

Scroll to Top