उत्साह से चल रही राज्य स्तरीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता

उत्साह से चल रही राज्य स्तरीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता

शतरंज प्रतियोगिता दूसरे दिन इंदौर, जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर के खिलाड़ियों ने बनाई बढ़त

IMG 20220926 WA0246


लोकमतचक्र डॉट कॉम।

हरदा। राज्य स्तरीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता जो दिनांक 25 सितम्बर से उत्कृष्ट विद्यालय  हरदा में प्रारम्भ हुई है में आज दूसरे दिन  5 चक्र की समाप्ति के बाद  इंदौर,जबलपुर,भोपाल, ग्वालियर के खिलाडी बढ़त  बनाये हुए हैं। अण्डर 19 बालक वर्ग में इंदौर के  साहिल डडवानी 4.5 अंक व ग्वालियर के यश पंत 4.5 जीत कर  बढ़त बनाये हुए हैं।  अण्डर 17 बालक वर्ग में जबलपुर संभाग से आये अंतराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त खिलाडी प्रखर बजाज 5 चक्र जीतकर बढ़त बनाये हुए हैं वहीँ जबलपुर के ही वैभव नेमा 4.5 अंक लेकर दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। अण्डर 14 बालक वर्ग में इंदौर संभाग के अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त खिलाडी आराव पोरवाल व उज्जैन संभाग के खिलाड़ी हिताश हरभजन 5 अंक लेकर बढ़त बनाये हुए हैं।

वहीं बालिका वर्ग अंडर 14 मे  बालिका वर्ग मे भोपाल संभाग की खिलाड़ी आईरा शर्मा 5 अंक लेकर  एकल बढ़त बनाए हुए हैं। U17 मे  बालिका वर्ग मे इंदौर की आद्या जमीदार व उज्जैन की अवनी मित्तल 5 अंक लेकर आगे चल रही हैं। अंडर 19 वर्ग मे इंदौर की अंतर्राष्टीय रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी वार्षिता जैन 5 अंक लेकर एकल बढ़त बना चुकी हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट ने बताया कि स्पर्धा मे प्रदेश के 14,17,19, बालक एवं बालिका वर्ग के 10 संभाग के 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया हैं।

1663770138 picsay

                                   

प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए राज्य शतरंज एसोसिएशन से अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक यशपाल अरोरा जो सागर से हैं उनको निर्णायक की भूमिका का निर्वहन कर रहे है सीनियर नैशनल आर्बिटर अमित सोनी एवम पी सी पोर्ते व आर्बिटर विनोद उपाध्याय सलमा खान हिना अली मनीष प्रजापति आर बर्नाड दीपक चिवंडे विष्णु पांडे रामसुख बेनीवाल विकास पांडे जफर खान संजय सोनारे उपस्थित रहे। कल प्रातः के सत्र में दो राउंड मैच खेले जाएंगे उसके पश्चात समापन एवम पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होगा।

Scroll to Top