कर्मचारियों को मिला दीपावली का सबसे बडा उपहार…

कर्मचारियों को मिला दीपावली का सबसे बडा उपहार…

पंजाब में पुरानी पेंशन बहाल कैबिनेट का बड़ा फैसला, डीए भी बड़ाया 6 प्रतिशत

IMG 20221021 WA0132

लोकमतचक्र डॉट कॉम।

पंजाब । भगवंत मान सरकार ने दिवाली से पहले प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को खास तोहफा दिया है। पंजाब कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले हुए जिनमें से सबसे अहम है, पुरानी पेंशन स्कीम (Old Pension Scheme) को बहाल करने का फैसला। इसकी काफी समय से मांग की जा रही थी और आम आदमी पार्टी ने चुनावों में भी इसका वादा किया था। मान सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा। इसके साथ ही पंजाब सरकार ने डीए (DA) में 6 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को कैबिनेट की मीटिंग में इन फैसलों पर मुहर लगा दी गई।

Scroll to Top