जिनालय की वर्षगांठ पर हुआ भगवान पार्श्वनाथ का महामस्तकाभिषेक

जिनालय की वर्षगांठ पर हुआ भगवान पार्श्वनाथ का महामस्तकाभिषेक

लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

खिरकिया। नगर के कॉलेज रोड पर स्थित दिगम्बर जैन मंदिर की तीसरी वर्षगांठ पर बुधवार को मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ की विशाल प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक हुआ। इस अवसर पर समाजजनों ने प्रभावना स्वरूप एक जुलूस भी निकाला, जो मंदिर से शुरू होकर मेन रोड होते हुए मंडी से वापिस मंदिर पहुंचा।जहां इंद्रवेश धारी पुरुषों ने महामस्तकाभिषेक में भाग लिया।इस अवसर पर शांतिधारा करने का सौभाग्य राहुल जैन, आशीष जैन, नीलेश जैन तथा नीतेश जैन को मिला।

IMG 20221130 WA0111

उल्लेखनीय है कि इस जिनालय का शुभारंभ तीन साल पहले 30 नवंबर 2019को हुआ था।जिनालय में भगवान पार्श्वनाथ की पद्मासन मुद्रा में 11 फ़ीट ऊंची सहस्त्रफणी प्रतिमा विधिविधान से प्रतिष्ठित की गई थी।तब संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागरजी महामुनिराज के आशीर्वाद से मुनि अजीत सागरजी मसा, निर्लोभ सागरजी, निर्दोष सागरजी, एलक श्री दयासागरजी एवं एलक श्री विवेकानंद सागरजी महाराज के सानिध्य में प्रतिष्ठाचार्य वाणी भूषण विनय भैयाजी के मार्गदर्शन में पंचकल्याण महोत्सव सम्पन्न हुआ था।

1665066717 picsay

Scroll to Top