भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी शामिल हुए श्रीमद्भागवत कथा में

भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी शामिल हुए श्रीमद्भागवत कथा में 

प्रख्यात कथा वाचक जया किशोरी की सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का हुआ समापन…

IMG 20221213 WA0266


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। कृषि मंत्री कमल पटेल के द्वारा नगर में सम्पन्न करवाई गई देश की प्रख्यात कथा वाचक जया किशोरी की सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा के अंतिम दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित आज भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री मधुकर सावले एवं मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल एडमिन एवं म.प्र. कर्मचारी मंडल के सदस्य राजेंद्र नागर ने भोपाल से हरदा पहुंच कर सरस्वती मां की वरद पुत्री जया किशोरी जी के मुखारबिंद से भागवत कथा श्रवण की। कथा  के अवसर पर माननीय कमल पटेल जी (कृषि मंत्री म.प्र. शासन)के द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सोनी एवं जिला मंत्री मुकेश निकुम उपस्थित थे ।

1670213587 picsay

Scroll to Top