सेंट मेरी स्कूल का कारनामा : नम्बर देने का लालच देकर क्रिसमस पर बच्चों से बुलाई सजावट सामग्री

सेंट मेरी स्कूल का कारनामा : नम्बर देने का लालच देकर क्रिसमस पर बच्चों से बुलाई सजावट सामग्री

डीईओ से शिकायत, फटकार के बाद वापस लिया आदेश

IMG 20221217 125416


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। शहर का सेंट मैरी स्कूल अपने विवादित निर्णय से हमेशा से ही चर्चा में रहा है। हाल ही में सेंट मैरी स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा स्कूल के सभी बच्चों और उनके पालको को एक आदेश जारी कर कहा गया कि क्रिसमस पर सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से सजावटी सामग्री लानी है। बच्चों द्वारा क्रिसमस पर स्कूल में लाई गई क्राफ्ट वर्क पर नंबर भी दिए जाएंगे। इन सभी सामग्रियों को 20 दिसंबर मंगलवार तक जमा करने को कहा गया था। धर्म विशेष के प्रचार प्रसार के उद्देश्य दिए गए इस आदेश का विरोध होने लगा। किसी पालक द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी से संपर्क कर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा तुरंत फोन लगाकर स्कूल के प्रधानाचार्य को इसके लिए फटकार भी लगाई गई। इसके तुरंत बाद सेंट मेरी स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा जारी किया गया आदेश तुरंत वापस ले लिया गया।

यह दिया था आदेश

शुभ संध्या प्रिय माता-पिता और छात्रों 🙏🌞

यह आप सभी को सूचित करना है कि,

*छात्रों को कला और शिल्प कार्य तैयार करना है।*

✨ *विषय है क्रिसमस की सजावट की चीजें*।✨

✨ *यह सभी के लिए अनिवार्य* ✨ है

✨ *मार्क्स आपके क्राफ्ट वर्क पर दिए जाएंगे*।✨

✨ *आप इसे 17.12.2022 यानी शनिवार को जमा कर सकते हैं*✨

✨ *जमा करने की अंतिम तिथि 20.13.2022 यानि मंगलवार*✨ है

✨ *कृपया अपने बच्चे का नाम उसकी कला पर लिखें।*✨

धन्यवाद 🙏

आपका मंगलवार शुभ हो।

—–

विरोध के बाद लिया यू टर्न

प्रिय पालकगण, 

सादर नमस्कार,

इस संदेश के माध्यम से आप सभी को सूचित किया जाता है कि विगत दिवस क्रिसमस उत्सव के उपलक्ष्य में बच्चों को अपने हाथों से साज-सज्जा सबंधी शिल्प बनाने हेतु अनुरोध, सूचना दी गई थी, इस सबंध में किसी पालकगण द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में भ्रमित जानकारी देते हुए शिकायत की गई है; अतः स्कूल प्रबंधन की और से प्राधानाचार्य महोदय द्वारा उक्त अनुरोध, सूचना को रद्द कर स्थगित कर दिया गया है। 

आप सभी पालकगणों को अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि अब उक्त आयोजन हेतु किसी भी विद्यार्थी को कोई भी हस्तशिल्प कलाकृति, साज सज्जा सबंधी सामग्री नही बनाना है।

भवदीय, प्राधानाचार्य,सेंट मैरी को-एड स्कुल, हरदा।

Scroll to Top