टिमरनी के वनग्रामों में युवा मोर्चा का विस्तार : जेवल्या

टिमरनी के वनग्रामों में युवा मोर्चा का विस्तार : जेवल्या 

1675168211 picsay


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा । कृषि मंत्री कमल पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष अमरसिंह मीणा, विधायक संजय शाह के अनुशंसा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने टिमरनी विधानसभा के कायदा मंडल के अध्यक्ष व महामंत्री की घोषणा की। जिसमें अध्यक्ष के रूप में सतीश इवने एवं महामंत्री राहुल पांसे को घोषित किया गया । 

भारतीय जनता युवा मोर्चा लगातार पूरे जिले में सक्रियता से कार्य कर रहा है। वनांचल में युवा साथियों को संगठन से जोड़ना एवं सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिले इस हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा कार्य किया जा रहा है। इन नियुक्तियों पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने बताया कि आगामी समय में अधिक संख्या में वनांचल के युवाओं को संगठन से जोड़कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा एवं आगामी समय में विधानसभा चुनाव जीत हेतु हर संभव कार्य किया जाए। नवनियुक्त अध्यक्ष एवं महामंत्री का जिला मुख्यालय हरदा पर घोषणा के साथ स्वागत किया गया युवा मोर्चा जिला महामंत्री धर्मेन्द्र पाल, अजय पटेल, अजय पटेल आदि उपस्थित रहे।

1651557346 picsay

Scroll to Top