भाजपा नेत्री का फायरिंग करते वीडियो वायरल, कांग्रेस नेता ने कहा भाजपा नेता सत्ता के मद में चूर

भाजपा नेत्री का फायरिंग करते वीडियो वायरल, कांग्रेस ने कहा भाजपा नेता सत्ता के मद में चूर

IMG 20230207 221909


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। भाजपा नेत्री एवं जनपद सदस्य और टिमरनी  BJP की मंडल उपाध्यक्ष द्वारा हर्षफायर करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। जिस पर कांग्रेस ने BJP का सत्ता के नशे में चूर होकर कानून को अपने हाथ मे लेने का आरोप लगाया। वही BJP नेत्री ने इसे बेबुनियाद आरोप बताया।

हरदा जनपद सदस्य व भाजपा मंडल टिमरनी की उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह राजपूत का सोशल मीडिया पर बंदूक चलाते हुए वीडियो जमकर वायरल हो रहा है सोसल मीडिया में। वीडियो वायरल होने के बाद सुष्मिता राजपूत ने अपनी इस पोस्ट को डिलीट कर दिया।  इस संबंध में जब भाजपा नेत्री सुष्मिता राजपूत से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि वह बंदूक सत्यनारायण कामले जो मेरे फूफाजी है उनके  नाम पर रजिस्टर्ड है, जिसके द्वारा हर्ष फायर किया गया है। अभी जिले में ना तो कोई आचार संहिता लगी हुई है लाइसेंसी बंदूक है , वही जिला कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गार्गव में हमला करते हुए भाजपा को सत्ता के मद में चूर की बात कही और कलेक्टर व एसपी से इस वायरल वीडियो के खिलाफ कार्रवाई कर जिस व्यक्ति के नाम से बंदूक का लाइसेंस है उसने कैसे अन्य व्यक्ति को हर्ष फायर करने की अनुमति दी इसकी  जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

Scroll to Top