बीस विकसित देशों के श्रमिक संगठन की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ कर रहा है जो हमारे लिए गौरव की बात है : किरवई

बीस विकसित देशों  के श्रमिक संगठन की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ कर रहा है जो हमारे लिए गौरव की बात है : किरवई

भारतीय मजदूर संघ की संभागीय बैठक बैतूल में संपन्न, हरदा जिले के पदाधिकारियों ने की शिरकत

लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। मजदूरों के लिए काम करने वाले विश्व के सबसे बड़े संगठन भारतीय मजदूर संघ की संभागीय बैठक आज बैतूल में संपन्न हुई। हरदा जिले से भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष जितेंद्र सोनी के नेतृत्व में बैठक में भाग लिया।

IMG 20230528 WA0279

 

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के महत्व को रेखांकित करते हुए मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुनील किरवाई ने जानकारी देते बताया कि बीस विकसित देशों  के श्रमिक संगठन की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ कर रहा है जो हमारे लिए गौरव की बात है।श्रीे किरवई ने कहा कि हमारे लिए सबसे पहलेे राष्ट्रहित है और हम अपने अधिकारों के लिए राष्ट्रहित के साथ संघर्ष करते हैं। उन्होंने कहा कि संघ मजदूरों का मजदूरों द्वारा बनाया गया राष्ट्रहित संगठन है।

इस कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री मधुकर सांवले, प्रदेश मंत्री वंदना राजोरिया विभाग प्रमुख राजेश मंसोरिया मंचासिन रहे । कार्यक्रम में हरदा जिले के पदाधिकारियों ने सभी मंचासीन पदाधिकारियों का स्वागत शाल श्रीफल भेंट कर किया इस मौके पर हरदा जिले से जिलाध्यक्ष जितेंद्र सोनी जिला मंत्री मुकेश निकुम के साथ ही शिव कुमार सोलंकी, भागवत सिंह कुशवाह, मकबूल खान, अजब सिंह कुशवाह आदि उपस्थित रहे ।

1679231255 picsay

Scroll to Top