मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि में किसानों को अब मिलेंगे 6 हजार रुपए, ट्रेक्टर घर में तो भी मिलेगा लाड़ली बहना योजना का लाभ : शिवराजसिंह चौहान

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि में किसानों को अब मिलेंगे 6 हजार रुपए, ट्रेक्टर घर में तो भी मिलेगा लाड़ली बहना योजना का लाभ : शिवराजसिंह चौहान 

लोकमतचक्र डॉट कॉम। 
भोपाल। CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत मध्यप्रदेश सरकार अब एक साल में किसानों को 6 हजार रुपए देगी। पहले राज्य सरकार की ओर से चार हजार रुपए दिए जा रहे थे और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार छह हजार रुपए दे रही थी। इस तरह किसानों को एक साल में दस हजार रुपए मिलते थे। अब राज्य सरकार द्वारा दो हजार रुपए और बढ़ा देने से किसानों को केंद्र के छह हजार और राज्य के छह हजार मिलाकर सालभर में 12 हजार रुपए मिलेंगे। 
AVvXsEgOApScN5K8RQKlleHOZ9SDohngK1TV6z4Qj AGbEt2tu hul4Kr2kxrhB68Z5HC72PoOd3ECuXzLXBu XP2BVNrSph7B9k8gcn6lTLpArR 0herItAkAfgoL6TrOF87PrRJ v0FGeXvGAM2XqUFg9nsn FVeVjDJyT V0WKP c89TPyGLBPp7RIfiZCA
उन्होंने कहा कि किसानों के माथे पर पर से अब डिफाल्टर होने का कलंक मिट गया है। किसानों को खाद-बीज की दिक्कत अब नहीं होगी। खाद बीज के उठाव करने पर किसानों के तीन माह का ब्याज सरकार द्वारा भरने की घोषणा भी सीएम चौहान ने की है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार खड़ी है। कांग्रेस की सरकार आई थी, राहुल गांधी कहते थे 10 दिन में सबका कर्जा माफ करेंगे लेकिन कर्जा माफ नहीं हुआ। उन्होंने किसानों के लाभ वाली योजनाओं को भी इस दौरान बताया। 
ट्रैक्टर वाले परिवार की बहन को भी मिलेंगे एक हजार
राजगढ़ जिले के मोहनपुरा में किसानों के खाते में 6423 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक के जरिये ट्रांसफर करने के  बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जिन किसानों के घर में ट्रै्क्टर है, अब ट्रैक्टर वाले परिवार में भी बहन को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 1 हजार रुपए दिया जाएगा। सोमवार शाम तक 75 लाख बहनों के खाते में पैसा आ गया था, जल्द ही सभी बहनों के खाते में पैसा आ जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि किसानों की भीड़ देखकर साफ जाहिर है कि शिवराज सरकार किसानों के लिए दिन रात मेहनत कर रही है। उन्होंने अलग-अलग प्रयासों के जरिये जनहित के फैसले लेने पर सीएम शिवराज की सराहना भी की। 
दिग्विजय काल की याद दिलाई

सीएम चौहान ने राजगढ़ के लोगों को दिग्विजय सरकार की याद दिलाते हुए कहा कि यहां के लोगों को पता होगा कि कांग्रेस से दिग्विजय सिंह दस साल तक मुख्यमंत्री रहे लेकिन कभी बिजली, पानी और सड़क नहीं दे पाए। पहले दो घंटे बिजली मिलती थी और अब दो घंटे के लिए गुल हो जाए तो हाहाकार मच जाता है।  इस दौरान 11378 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया गया। साथ ही 1689 लोगों को मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार-पत्र बांटे गए। आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना-2023 में 11 लाख किसानों के खाते में 2123 करोड़ रुपए, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 44.99 लाख किसानों के खाते में 2900 करोड़, मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना में 70.61 लाख किसान के खाते में 1400 करोड़ ट्रांसफर किए गए।
Scroll to Top