हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग को राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू करेंगी सम्मानित, जमीन के रिकॉर्ड के मॉडर्नाइजेशन के लिए

हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग को राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू करेंगी सम्मानित, जमीन के रिकॉर्ड के मॉडर्नाइजेशन के लिए 

MP के 15 जिलों के कलेक्टर्स होंगे सम्मानित “भूमि सम्मान प्लेटिनम प्रमाणपत्र” से

FB IMG 1689433017565


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। “डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम” के अंतर्गत सराहनीय कार्य के लिए हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग को 18 जुलाई को भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी। यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित होगा। डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम में 99  प्रतिशत से अधिक उपलब्धि के लिए देश के कुल 75 जिलों के कलेक्टर को यह सम्मान दिया जाएगा। इसमें मध्य प्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टर्स को “भूमि सम्मान प्लेटिनम प्रमाणपत्र” से सम्मानित जाएगा। हरदा जिले से इस कार्यक्रम में कलेक्टर श्री गर्ग के साथ साथ अपर कलेक्टर डी के सिंह एवं राजस्व निरीक्षक आनंद मोहन तिवारी भी उपस्थित रहेंगे।

इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के हरदा जिले के अलावा खरगोन अलीराजपुर गुना आगर मालवा उमरिया नीमच टीकमगढ़ उज्जैन इंदौर विदिशा सिंगरौली सीधी भोपाल और अनूपपुर जिले के कलेक्टर्स भी सम्मानित होंगे।

1688370636 picsay

Scroll to Top