स्यानी नदी में शनिवार को बहे युवक का शव 40 किलोमीटर दूर बैक वाटर क्षेत्र में मिला

स्यानी नदी में शनिवार को बहे युवक का शव 40 किलोमीटर दूर बैक वाटर क्षेत्र में मिला

IMG 20230725 191433


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। गत शनिवार रात को जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम पहटकला की स्यानी नदी पर बने रपटे को पार करने के दौरान बेड़ियां कला निवासी एक युवक बाइक सहित बह गया था। जिसकी होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ के जवानों सहित ग्रामीणों के द्वारा घटना के बाद से ही तलाश की जा रही थी। मंगलवार को युवक का शव घटना स्थल से करीब 40 किलोमीटर दूर नर्मदा नदी के बैक वाटर में तैरता मिला है। तीन दिनों से लगातार पानी मे रहने के चलते शव बुरी तरह से सड़ चुका है। जवानों ने शव को पानी से बाहर निकाल कर पीएम के जिले खिरकिया भेज दिया है। 

SDERF एवं होमगार्ड के जवानों के द्वारा घटना के बाद सै ही लगातार सर्चिंग की जा रही थी। जिसके चलते घटना के 38 घंटे बाद युवक की बाइक करीब दो सौ मीटर दूर पड़ी मिली थी। मंगलवार सुबह दोबारा से सर्चिंग अभियान शुरू किया गया। जिसमें छीपाबड़ थाना क्षेत्र के देवपुर गांव के पास नर्मदा नदी के बेक वाटर में घटना स्थल से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर शव बैक वाटर में तैरता मिला है।

1688370636 picsay


गौरतलब है कि शनिवार रात को हुई तेज बारिश के चलते स्यानी नदी उफान पर थी। इस दौरान बेड़ियांकला निवासी बालकदास उम्र 30 साल छीपाबड़ से हाट बाजार कर अपने गांव लौट रहा था। इस दौरान रपटे पर करीब 4 से 5 फीट पानी था। ग्रामीणों के रोकने पर भी युवक नहीं माना और बाइक लेकर नदी को पार कर रहा था। तभी तेज बहाव के चलते वह बह गया था। हादसे के बाद से ही पूरा परिवार उसकी तलाश के लिए परेशान थे।

Scroll to Top