युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक भोपाल में संपन्न, हरदा के कार्यकर्ता विजय जेवल्या के नेतृत्व में हुए शामिल

युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक भोपाल में संपन्न, हरदा के कार्यकर्ता विजय जेवल्या के नेतृत्व में हुए शामिल 

लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय भोपाल में भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारीयों व ज़िला अध्यक्षों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में भाजयुमो के आगामी कार्यक्रमों व कार्य योजनाओं के विषय में विस्तृत चर्चा की गई।

IMG 20230731 WA0291

आगामी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने आगामी चुनाव को लेकर और संगठनात्मक कार्यों को लेकर बैठक मैं अपना मार्गदर्शन दिया। बैठक में हरदा जिले के युवा मोर्चा के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या के नेतृत्व में भोपाल पहुंचे।

1651557346 picsay

Scroll to Top