MP इलेक्शन : कांग्रेस की कैंपेनिंग कमेटी में कमलनाथ, दिग्विजय समेत इन नेताओं को किया गया शामिल

MP इलेक्शन : कांग्रेस की कैंपेनिंग कमेटी में कमलनाथ, दिग्विजय समेत इन नेताओं को किया गया शामिल

लोकमतचक्र डॉट कॉम। 
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव संचालन के लिए कांग्रेस ने एक 34 सदस्यों वाली चुनाव अभियान कमेटी का गठन किया है। इसमें कांतिलाल भूरिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं‌‌।  

ये शामिल हैं चुनाव अभियान समिति में

कांग्रेस के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए चुनाव अभियान समिति के गठन को स्वीकृति दे दी है। इस समिति में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के अलावा 30 से अधिक वरिष्ठ नेता शामिल हैं। इसमें राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी और राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा के नाम शामिल हैं। इनके अलावा पार्टी के सभी आनुषांगिक संगठनों के अध्यक्षों और एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रमुखों को भी चुनाव अभियान समिति का सदस्य बनाया गया है।इससे एक दिन पहले ही कांग्रेस ने महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया था‌।

AVvXsEj6BeNUdL0WH VDIpiEahvpuhjSLn53jnx9QohjWQRQPBX8Bv3N6j epgCqb04yyT5W6eH59dP94AP2jBoYrDacePiDDbbyOoTvJFHmrdrPza Kr2b2j xN TFYOYI2HmjirBvqnfbWMRG7JoFw6VT8b6PJZZcAeQBNePYa2909uR8evtal iBOmZjJoKS1
AVvXsEhtazbFcwZE8Xs3FWSMt5LqZwLVxAyvVhc YQTW3YcPzYr4681haLVxdbCZF9ROPdKYJQWPzc7QdzFyOv AoW6 y7MnAtvSgYlu4UecF7bcFZOKDXKs0iskpagqVUX6mJ nGl1qXYjCaEPxph2 v6L1NyTYoEVv06pQY0XC6undOBwJeLwVCw0LkMLVUpVQ
Scroll to Top