किसानों ने किया जल सत्याग्रह नर्मदा नदी पर हंडिया में, सोयाबीन का भाव 6000 रूपये प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर

IMG 20240922 WA0259

हरदा (सार्थक जैन)। आज रविवार को हंडिया में नर्मदा नदी में किसानों ने सोयाबीन फसल का भाव 6000/-₹ प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर जल सत्याग्रह किया। किसानों ने आक्रोश मोर्चा के बैनर तले यह सत्याग्रह किया है। जिले के किसानों ने सोयाबीन के भाव 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल करने को लेकर आंदोलन प्रारंभ कर चुके है पूर्व में विशाल ट्रैक्टर रैली जिला मुख्यालय पर किसानों ने निकाली थी। चरणबद्ध आंदोलन तहत आज जल सत्याग्रह नर्मदा नदी पर किया है।किसानों का कहना है कि सोयाबीन की फसल में जितनी लागत लग रही है, उसके मुकाबले किसानों को भाव नहीं मिल रहा है। जिसके चलते खेती किसानों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रही है। सरकार ने सोयाबीन के जो दाम घोषित किए है। वह किसानों को मंजूर नहीं है। जब तक सरकार सोयाबीन के भाव छह हजार रुपए क्विंटल नहीं करती किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।

1726326145 picsay

किसान बसंत सारन पांचातलाई ने बताया कि पहले चरण में जिले के सभी गांवों से आए किसानों ने सोयाबीन की फसल के दाम छह हजार रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर विशाल ट्रेक्टर निकाली थी। इसके बाद अब दूसरे चरण में जल सत्याग्रह किया जा रहा है। उसके बाद आगामी 24 सितंबर को जिला मुख्यालय पर विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा। जो हरदा जिला मुख्यालय पर प्रताप टॉकीज के समीप स्थित परशुराम चौक से चांडक चौराहा होते हुए घंटाघर चौक पहुंचकर समाप्त होगा। इसी दिन से 30 सितंबर तक गांवों में भी मशाल जुलूस निकाला जाएगा। वहीं, 25 सितंबर कोजिला बंद का आह्वान किया जाएगा। 27 सितंबर को खिरकिया में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। साथ ही 28 सितंबर को गांवोंके हनुमान मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ होगा। इसके बाद भी सरकार ने किसानों की मांगे नहीं मानी तो 1 अक्टूबर को स्टेट और नेशनल हाइवे पर दोपहर 12 से 3 बजे तक सांकेतिक चक्का जाम किया जाएगा।

IMG 20240905 105051

Scroll to Top