चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से नगर में जश्न का माहौल

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से नगर में जश्न का माहौल 

भाजयुमो ने दिखाई बड़ी स्क्रीन पर लैंडिंग, फोड़े फटाखे 

IMG 20230823 WA0634


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से नगर में जश्न का माहौल बन गया । स्थानीय घंटाघर चौक पर भाजयुमो ने बड़ी स्क्रीन पर लैंडिंग दिखाई, लैंडर विक्रम की सफल लैंडिंग के साथ ही उपस्थित जनसमुदाय ने जोरदार जयघोष लगाये ओर फटाखे फोड़े। आज यह भारत देश ही नहीं पूरे विश्व के लिए ऐतिहासिक दिन है और भारत चांद पर पहुंचने वाला पहला देश बना इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या के नेतृत्व में घंटाघर चोक हरदा में चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग को लाइव देखने के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गई और लैंडिंग सफलतापूर्वक होने के बाद आतिशबाजी की गई सभी को मिठाईयां खिलाई गई ढोल धमाके बजाए गए।

1688370636 picsay

भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने कहा कि 14 अगस्त की सुबह करीब पौने बारह बजे चंद्रयान-3 के थ्रस्टर्स को चालू किया गया था, जिसकी मदद से चंद्रयान-3 ने सफलतापूर्वक कक्षा बदली। पांच अगस्त को चंद्रयान-3 ने पहली बार चांद की कक्षा में प्रवेश किया था और उसके बाद से तीन बार कक्षा में बदलाव कर चांद के करीब आ चुका है। चंद्रयान-3 1900 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से चांद से 150 किलोमीटर दूर कक्षा में यात्रा कर रहा था। चंद्रयान का ऑर्बिट सर्कुलाइजेशन चरण चल रहा था और चंद्रयान-3 ने अंडाकार कक्षा से गोलाकार कक्षा में आना शुरू किया।इसके बाद 23 अगस्त को चंद्रयान-3 को चांद की सतह पर लैंड हो गया है। 

इस अवसर पर देवी सिंह सांखला, रामेश्वर सारण, दीपक शर्मा, सुभाष शर्मा, विनोद गुर्जर, ललित पटेल, रचित जैन, योगेंद्र पटेल, पंकज झुरिया, दिपेश विशनोई, सार्थक जैन और युवा मोर्चा कार्यकर्ता एवं हरदा नगर के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। 

Scroll to Top