भारतीय मजदूर संघ ओर कर्मचारियों ने जल्द बारिश के लिए भगवान पंच पिपलेश्वर से की प्रार्थना : जितेन्द्र सोनी

भारतीय मजदूर संघ ओर कर्मचारियों ने जल्द बारिश के लिए भगवान पंच पिपलेश्वर से की प्रार्थना : जितेन्द्र सोनी 

IMG 20230903 WA0426


आदिम जाति कल्याण विभाग मैं कार्यरत विनियमित कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराने हुई थी बैठक

IMG 20230903 WA0427


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। आदिम जाति कल्याण विभाग मैं कार्यरत विनियमित कर्मचारियों ने कृषि उपज मंडी मैं बने पंच पिपलेश्वर महादेव मंदिर में बैठक की बैठक की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने की कार्यक्रम में स्थाईकर्मी/ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष शिव कुमार सोलंकी भी उपस्थित रहे। 

1688370636 picsay

कर्मचारियों के अध्यक्ष गंगाचरण दामले ने अपनी समस्याओं से संगठन को अवगत कराते हुए कहा कि हमारी पांच प्रमुख मांगों को जल्द निराकरण करवाने की कृपा करे। कर्मचारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जिलाध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने कहा कि 5 सूत्री मांगों के संदर्भ में हम जिला संयोजक मैडम से सोमवार बात करेंगे और समस्याओं को जल्द हल करवाएंगे। इस अवसर पर सभी  कर्मचारियों ने जल्द बारिश के लिए भगवान पंच पिपलेश्वर से प्रार्थना की इस मौके पर ललिता बाई, उषा रोकड़े, कीर्ति, सुनीता बाई, घुड़नलाल, लालसिंह चौरसिया, रामकृष्ण सरेयाम, दीपक बिछाने, मोहन ढोल्या, चंपालाल कुमरे, पवन दमाडे, मुकेश चौहान, पंकज मेहरा, उषा सांवरे, दया बाई, कृष्णा बाई, सुनीता बाई सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे।

Scroll to Top