युवा भाजपा से जुड़कर राष्ट्र सेवा करने के लिए है आतुर : विजय जेवल्या

युवा भाजपा से जुड़कर राष्ट्र सेवा करने के लिए है आतुर  : विजय जेवल्या

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा हरदा में चलाया सदस्यता अभियान

IMG 20230918 WA0078


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा । भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर हरदा में भाजयुमो द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।हरदा में विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुँच कर नव मतदाताओं को मिस्ड कॉल करके भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई जा रही है। कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए श्री जेवल्या ने कहा कि निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी देश के हित में राष्ट्र के हित में कार्य करने वाला दल है। देश का युवा आज राष्ट्र सेवा करने के लिए भाजपा से जु़ड़कर राष्ट्रीय सेवा करने को आतुर है।

 इस दौरान हंडिया मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ,विजय  जेवल्या, बासु चौहान, निखिल देवड़ा, संजय देवड़ा, जितेंद्र ठाकुर, शुभम् राठौर और युवा मोर्चा के साथी उपस्थित रहे।

Ganesh%20Chaturthi65~405

Scroll to Top