मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन, MP में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 60 लाख से अध‍िक

मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन, MP में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 60 लाख से अध‍िक

IMG 20231004 140550


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

भोपाल। मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। मध्‍य प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 है।

थर्ड जेंडर 1373 मतदाता

इसमें पुरुष मतदाता 2 करोड़ 88 लाख 25 हजार 607, महिला मतदाता 2 करोड़ 72 लाख 33 हजार 945 और थर्ड जेंडर 1373 हैं।

7 लाख से अधिक के नाम हटाए गए

2 अगस्त के बाद मतदाता सूची में 24 लाख 33 हजार 965 मतदाताओं के नाम जोड़े गए। वहीं, 7 लाख 50 हजार 175 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। 15 लाख एक हजार 140 मतदाताओं के नाम, पता आदि विवरण में संशोधन किया गया है।

1696347290 picsay

बाघाघाट के सोनेवानी केंद्र में सबसे कम 42 मतदाता

बालाघाट विधानसभा के सोनेवानी मतदान केंद्र में सबसे कम 42 मतदाता है। 18 से 19 वर्ष आयु समूह के मतदाता 22 लाख 36 हजार 564 है। जबकि, 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या छह लाख 53 हजार 640 है। 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता पांच हजार 124 और अप्रवासी मतदाता 99 है।

दिव्यांग मतदाताओं की संख्या पांच लाख से अधिक

दिव्यांग मतदाताओं की संख्या पांच लाख पांच हजार 146 है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन में बताया कि नाम जोड़ने के आवेदन नामांकन की अंतिम तिथि से 10 दिन पहले तक लिए जाएंगे। चुनाव की घोषणा के बाद मतदाता सूची से नाम हटाने के आवेदन पर कार्रवाई नहीं होगी।

Scroll to Top