कांग्रेस की पहली सूची साबित होगी कमलनाथ का मास्टर स्ट्रोक

कांग्रेस की पहली सूची साबित होगी कमलनाथ का मास्टर स्ट्रोक, वैदिक पंचांग के अनुसार शुभ योग में अपने प्रत्याशी घोषित कर ली मनोवैज्ञानिक बढ़त

ज्यादातर वरिष्ठ नेताओं को मिला मौका, जानें कितने OBC, SC-ST और अल्पसंख्यक प्रत्याशी को मिला टिकट ?

congress flags 2


लोकमतचक्र डॉट कॉम।

भोपाल। कांग्रेस ने नवरात्री के पहले दिन सुबह ही अपनी 144 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने नवरात्रि के पहले दिन 9 बजकर 9 मिनट पर 144 (मूलांक 9) उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करके गृह, नक्षत्र, चौघड़िया, अंक ज्योतिष और फलित ज्योतिष के शुभाशुभ योग में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की है।

वैदिक पंचांग के अनुसार आज जिस शुभ योग में कांग्रेस ने चुनावी रणभूमि में अपने प्रत्याशी उतारे हैं, उससे बीजेपी या अन्य विपक्षियों पर कांग्रेस ने आज ही मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक बढ़त हासिल करने की है। कांग्रेस का मानना है सरकार बनाने का प्रबल योग संयोग आज के गृहों की दशा और गोचर से कई गुना बढ़ जाता है।

Untitled%20design 20231013 124021 0000

सूची को गौर से देखें तो प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह लहार से पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया चुरहट से चुनाव मैदान में हैं। पार्टी ने बिना कोई संकोच किए पहले ही सूची में प्रदेश के प्रमुख नेताओं को टिकट दे दिए हैं। इनमें बाला बच्चन जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, तरुण भनोट, जयवर्धन सिंह, विक्रांत भूरिया आदि सभी के नाम शामिल हैं।

कांग्रेस के 144 घोषित प्रत्याशियों में से ओबीसी वर्ग के 39 प्रत्याशी, अनुसूचित जाति के 22 प्रत्याशी और आदिवासी वर्ग के 30 प्रत्याशी शामिल हैं। अल्पसंख्यक वर्ग के 6 प्रत्याशी शामिल हैं। पार्टी ने 19 महिलाओं को टिकट दिया है। 144 में से 65 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनकी उम्र 50 वर्ष से कम है।

1679382684 picsay

कांग्रेस ने पहले ही सूची में नवरात्रि के शुभ दिनों में मुख्यमंत्री फेस कमलनाथ और पिछली सरकार में मंत्री रहे नेताओं के टिकट जारी कर स्पष्ट कर दिया कि पार्टी आक्रामक मुद्रा में है। कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ रहे हैं। लगातार चर्चा थी की कमलनाथ विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। जबलपुर से पूर्व मंत्री तरुण भनोट भाजपा सांसद और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के सामने मैदान में उतारे गए हैं।

पहली सूची को गौर से देखें तो कांग्रेस पार्टी ने अपने ज्यादातर विधायकों पर भरोसा जताया है और उन्हें फिर से टिकट दिया है। प्रत्याशी सूची से स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी ने सर्वे आधार पर ही 144 प्रत्याशियों को टिकट दिए हैं। उम्मीद की जा रही है कि अगले तीन-चार दिन में कांग्रेस पार्टी की दूसरी सूची भी आ जाएगी। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होना है और 3 दिसंबर को मतगणना होगी।

Scroll to Top