मध्यप्रदेश में मोहन यादव की ताजपोशी, ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्‍ल बने उप मुख्यमंत्री

मध्यप्रदेश में मोहन यादव की ताजपोशी, ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्‍ल बने उप मुख्यमंत्री

FB IMG 1702451496907


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

Madhya Pradesh CM Oath Ceremony Live Update: मोहन यादव ने आज बुधवार को मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ले ली है. उनके साथ जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्‍ल ने उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली. इस तरह से मध्‍य प्रदेश में मुख्‍यमंत्री के साथ ही अब दो डिप्‍टी सीएम भी होंगे. मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही अमित शाह और भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्‍यमंत्री भी मौजूद रहे साथ ही अन्‍य दिग्‍गज राजनीतिक हस्तियां भी मौजूद रहीं. मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी मौजूदगी जताई. बताया जा रहा है कि कैबिनेट का विस्‍तार बाद में किया जाएगा. प्रधानमंत्री Narendra Modi की गरिमामयी उपस्थिति में Governor MP मंगुभाई पटेल ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. Dr Mohan Yadav को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में बुधवार को आयोजित भव्य एवं ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में डॉ. मोहन यादव को राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। डॉ. मोहन यादव के साथ जगदीश देवड़ा एवं राजेन्द्र शुक्ल ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

इस अवसर पर ये रहे उपस्थित –

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह, पार्टी के रार्ष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्र्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, राष्ट्र्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, अजीत पवार, पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्य सत्यनारायण जटिया, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, अजा मोर्चा के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री व विधायक नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल, प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, महाराष्ट्र्र के सह प्रभारी जयभानसिंह पवैया सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकताओं एवं साधुसंतों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

IMG 20231211 WA0084


Scroll to Top