वैश्य महासम्मेलन के नव वर्ष 2024 के कैलेंडर का हुआ विमोचन …

वैश्य महासम्मेलन के नव वर्ष 2024 के कैलेंडर का हुआ विमोचन …

IMG 20231217 WA0049


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश द्वारा नव वर्ष 2024 के कलेंडर का विमोचन कार्यक्रम आज 17 दिसंबर दिन रविवार को जिले की समस्त तहसीलों में किया गया। कार्यक्रम के संयोजक केशव बंसल एवं दीपक नेमा रहे। जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन के मुख्य आतिथ्य में केशव बंसल के निवास स्थान पर संपन्न हुआ । कलेंडर के विमोचन के पश्चात समाज के व्यापारियों को उनके प्रतिष्ठान पर पहुंच कर कलेंडर वितरण किया गया ।

IMG 20231217 WA0052

वैश्य समाज युवा इकाई के जिलाध्यक्ष राजीव रविंद्र जैन ने बताया कि संपूर्ण मध्य प्रदेश में आज 17 दिसंबर को नव वर्ष के 12 पेज के कलरफुल कलेंडर का विमोचन कार्यक्रम किया गया है। यह कलेंडर बहुउपयोगी है, इस कैलेंडर में महत्वपूर्ण जानकारी के साथ-साथ पूरे म.प्र. के मूल इकाई महिला इकाई, युवा इकाई के जिला अध्यक्षो एंव सभी 428 तहसील अध्यक्षो के मोबाइल नम्बर है अगर आपको किसी भी जिले या तहसील में काम पड़ता है या कोई जानकारी चाहिए तो संगठन के पदाधिकारियों को फोन लगाकर जानकारी प्राप्त कर सकते है यह कैलेंडर सभी सदस्यों को निशुल्क वितरित किए जाएंगे। कलेंडर वितरण करने के लिए समाज के पदाधिकारी घर – घर जायेंगे ।

IMG 20231216 WA0059

आज के कार्यक्रम में केशव बंसल, सुरेन्द्र जैन, अरूण जैन, देवव्रत अग्रवाल, दीपक नेमा, सुभाष राठी, संतोष अग्रवाल कट, दिलिप सिंहल, राजीव जैन आदि के अलावा महिला इकाई से सजनी चांडक, विनिता बंसल आदि उपस्थित थे।

Scroll to Top