बीज रूप में परमात्मा सभी जीवों में उपस्थित है : दीदी चेतना भारती

बीज रूप में परमात्मा सभी जीवों में उपस्थित है : दीदी चेतना भारती

ग्राम पोखरनी में चल रही संत सिंगाजी महाराज की परचरी पुराण…

IMG 20240104 WA0074


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

टिमरनी । समीपस्थ ग्राम पोखरनी में चल रही संत सिंगाजी महाराज की परचरी पुराण का आज विश्राम दिवस था। यह पंचदिवसीय आयोजन ग्राम के वरिष्ठ कांताप्रसाद दोगने तथा उनके सुपुत्र भगवान दास दोगने के द्वारा आयोजित किया गया है तथा आज पूर्णाहुति दिवस पर महाप्रसाद के रूप में भंडारे का आयोजन भी रखा गया था। 

1702981119 picsay

दीदी श्री ने कहा की स्थूल शरीर के भीतर एक और सूक्ष्म शरीर है तथा इन्ही दोनो आवरणों के बीच में कारण शरीर में बीज रूप में परमात्मा सभी जीवों में विराजमान है जो सत्य, चित्त और आनंद स्वरूप है। माया के वशीभूत होकर जीव स्वयं का विस्मरण कर देता है और 84 लाख योनियों में भ्रम वश भटकता है जबकि  निज स्वरूप को पहचानकर ब्रम्हमय होना तथा परम आनंद स्वरूप परमात्मा की प्राप्ति करना ही जीव का एकमात्र लक्ष्य है। जैसे सरिता सागर की तरफ स्वत: ही बहती है ठीक वैसे ही जीव भी आनंद का अंश होने के कारण स्वत: ही आनंद और प्रकाश की तरफ प्रवाहित होता है, अंतर बस इतना है की भ्रम में पड़कर जीवन में गुरु की उपस्थिति नही होने से क्षणभंगुर सांसारिक सुखों में ही लिप्त रहता है।

IMG 20240104 WA0075

 संतो के अवतरण का यही उद्देश्य है की इस दुखमयी ओर क्षणिक सुखों के अलावा भी एक जगत है जो अपना है, जहा नित्य आनंद है, स्वयं का स्वरूप है। जीव को तब तक बार बार संसार में फेका जायेगा जब तक की यह बुद्ध, कबीर, सिंगाजी महाराज की तरह स्वयं को पहचान न ले।

Scroll to Top