नई दिल्ली । महाकुंभ मेले में वायरल हुई गर्ल मोनालिसा को फिल्म का ऑफर देने वाले फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दुष्कर्म के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस मामले पर मिश्रा की जमानत याचिका को खारिज कर दिया, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है। मोनालिसा, जो महाकुंभ मेले में अपनी तस्वीरों के वायरल होने के बाद सुर्खियों में आई थीं।
चार साल तक रेप करने का आरोप
पिछले साल 30 मार्च को 45 वर्षीय सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी गाजियाबाद में हुई थी नबी करीम पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। निर्देशक पर एक 28 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि सनोज ने उसके साथ चार साल तक रेप किया। फिल्म अभिनेत्री बनने की ख्वाहिश रखने वाली महिला ने दावा किया कि वह इस दौरान मुंबई में मिश्रा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। महिला ने निर्देशक पर यह आरोप भी लगाया कि मिश्रा ने उसे तीन बार गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया।
इस घटना पर दर्ज हुई शिकायत
जिस घटना में शिकायत दर्ज की गई, वह 18 फरवरी 2025 को हुई, जब आरोपी कथित तौर पर पीड़िता को नबी करीम के होटल शिवा में लेकर आया। निर्देशक सनोज मिश्रा पर आरोप है कि इस सफर के दौरान उन्होंने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसे छोड़ दिया। इसके बाद पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई। दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस मामले पर मिश्रा की जमानत याचिका को खारिज कर दिया, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है।
पीड़िता के मुताबिक मिश्रा ने उसकी फिल्म इंडस्ट्री में आने की ख्वाहिश का फायदा उठाया है। अब मैं न्याय की उम्मीद कर रही हूं। पुलिस ने सनोज मिश्रा को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की अगली सुनवाई जल्द होने की संभावना है।