आपको यहाँ कुछ ऐसे उपाय बताये जा रहे हैं जिनके करने से विवाह में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं| यदि किसी अन्य कारण से विवाह नही हो पा रहा है तो आप इन उपायों के माध्यम से लाभ उठा सकते हैं|
इससे सबसे पहली बात यह है की आपकी पत्रिका में विवाह योग होना आवश्यक है| आप सर्वप्रथम किसी ज्ञानी से बारीकी से अपनी पत्रिका का अध्यन करवा लें|उनसे यह पता करें आपकी पत्रिका में विवाह योग हैं भी या नहीं यदि है तो विवाह क्यूँ नही हो पा रहा है | अगर कोई गृह रूकावट डाल रहा है तो सर्वप्रथम उस गृह की शान्ति आवश्यक है|
यदि आपकी पत्रिका के अनुसार कोई गृह ही समस्या दे रहा है,विवाह योग भी है और विवाह नहीं हो पा रहा है तो आप आगे दिए जा रहे उपाय कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं|
अगर आपकी बेटी की शादी न हो रही हो, दिनो दिन विलंब हो रहा हो तो देख लें कहीं लड़की मांगलिक तो नही? अगर किसी लड़की की कुंडली में मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें और बारहवें भाव में होता है तो वह लड़की मांगलिक कहलाती है।
जिस लड़की के विवाह में बाधा हो उसे मकान के वायव्य दिशा में सोना चाहिए।
लड़की के पिता जब जब लड़के वाले के यहाँ विवाह वार्ता के लिए जायें तो लड़की अपनी चोटी खुली रखे। जब तक पिता लौटकर घर न आ जाए तब तक चोटी नहीं बाँधनी चाहिए।
लड़की गुरुवार को अपने तकिए के नीचे हल्दी की गांठ पीले वस्त्र में लपेट कर रखे।
पीपल की जड़ में लगातार १३ दिन लड़की या लड़का जल चढ़ाए तो शादी की रुकावट दूर हो जाती है।
विवाह योग्य लोगों को प्रत्येक गुरूवार को नहाने वाले पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करना चाहिए|केसर का भी प्रयोग करना चाहिए|
यदि ऐसे लोग गुरूवार को गाय को भोग अर्थात दो आटे के पेड़े पर थोड़ी हल्दी लगाकर थोडा गुड तथा चने की गीली दाल का भोग देना चाहिए|
शुक्रवार की रात्रि में आठ छुआरे जल में उबाल कर जल के साथ ही अपने सोने वाले स्थान पर6 सिरहाने रख कर सोयें तथा शनिवार को प्रात:स्नान करने के बाद किसी बहते जल में प्रवाहित कर दें|यह प्रयोग भी चमत्कारी है|
शीघ्र विवाह के लिए सोमवार को 1200 ग्राम चने की दाल व सवा लीटर कच्चा दूध दान करें| जब तक विवाह न हो ,तब तक यह 6 प्रयोग करते रहना है| इस प्रयोग में आपका विवाह होना आवशयक है|
मांगलिक लड़की को अपनी शादी के लिए मंगल यंत्र की पूजा करनी चाहिए :- मांगलिक लड़के या लड़की को अपने कमरे के दरवाजे पर गुलाबी या लाल रंग का गुलाल 5 रखना चाहिए ऐसा करने से विवाह का योग बनता है ।