कलेक्टर एसपी के आदेश के बाद भी टिमरनी थाना प्रभारी पत्रकार के साथ हुई लूट की घटना के 2 दिन बाद भी नहीं लिखी एफआईआर
टिमरनी । नगर के शीतला माता मंदिर के पास 10 फरवरी की रात्रि को हुई लूट एवं मारपीट की घटना की एफआईआर 2 दिन बीत जाने के बाबजूद भी थाना प्रभारी द्वारा नहीं लिखी गई जबकि गुरुवार 12 फरवरी को जिला पत्रकार संघ ने इस शर्मसार और निंदनीय घटना का विरोध करते हुए तथा थाना प्रभारी द्वारा लूट की घटना में एफआईआर नहीं करने पर हरदा कलेक्टर सिद्वार्थ जैन एवं एसपी शशांक से मुलाकात कर घटनाकम बताया और सीसीटीवी फुटेज भी दिखाई इसके बाद कलेक्टर एसपी ने समस्त मौजूद पत्रकारों के समक्ष कहां की थाने में जाओं लूट हुई है तो एफआईआर जरूर होगी किन्तु वरिष्ठ अधिकारी के आदेश के बाद भी थाना प्रभारी द्वारा पत्रकार को करीब 2 घंटे थाने में बैठाकर रखा और लूट की बारदात पर एफआईआर न करते हुए मारपीट गाली गलोच में एफआईआर दर्ज कराने पर अडे रहें और अपने वरिष्ठ अधिकारीयों को मनगढंत कहानी सुनाते नजर आयें।
दो दिन में 5 घंटे बैठाया थाने में
मंगलवार की रात्रि करीब 10:53 पर पत्रकार के साथ हुई लूट एवं मारपीट की घटना को लेकर जब एफआईआर दर्ज कराने गए तो थाना प्रभारी ने 3 घंटे तक अपनी काहानी सुनाकर बैठाये रखा और एफआईआर दर्ज नहीं की इसके बाद कलेक्टर एसपी को पत्रकारों द्वारा ज्ञापन सौपने के बाद वरिष्ट अधिकारीयों के कहने पर टिमरनी थाने एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे तो थाना प्रभारी दोपहर 3 बजे से गुमराह करते रहें और 05:30 से 07:30 तक एफआईआर दर्ज कर रहें है कहकर बैठाये रखा लेकिन बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई।
डीजीपी से हरदा पत्रकार मुलाकात कर करेंगे शिकायत
जिले के पत्रकारों में साथ पत्रकार के साथ हुई लूट की घटना को लेकर काफी रोष जताते हुए थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली से नाराज होकर तथा नगर में लगातार हो रहीं 1 दर्जन से अधिक चोरीयों में किसी एक का भी खुलासा नहीं होने पर जिला पत्रकार संघ पुलिस मुख्यालय भोपाल में डीजीपी से मुलाकात कर पत्रकार के साथ हुई घटना का विरोध करते हुए थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली से अवगत कराकर एफआईआर दर्ज कराई जाने की मांग की जायेगी और दोषी थाना प्रभारी को टिमरनी नगर से हटाये जाने की मांग की जायेगी।
इन पत्रकारों ने सौपा ज्ञापन
जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष डीएस चौहान, रामविलास कैरवार, अययुब खान, कपिल शर्मा, मोहन गुर्जर, शहरूख बाबा, उत्तम गिरी, निलेश राठौर, संजय अग्रवाल, गोविंद सकतपुरिया, संजय अग्रवाल, अमित बिल्ले, जितेन्द्र गुजरें, अरूण मालवीय, बिल्लौरे, राकेश खरका, फैयाज खान, मुईन खान सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहें।













